Search

 
 
 

अनुसूचित क्षेत्रों में विधानसभा सीटें बढ़ाने पर उन्हें रिजर्व रखा जाए : दयामनी बारला

Ranchi News : यदि झारखंड में परिसीमन लागू होती है तो विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो आदिवासियों के लिए भी सीटें बढ़ाई जानी चाहिए.  साथ अनुसूचित क्षेत्रों में सीटों की संख्या बढ़ती है, तो उन सीटों को आदिवासियों के लिए रिजर्व रखा जाना चाहिए. वर्तमान में  81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दयामनी बारला ने कहा कि झारखंड में परिसीमन प्रस्तावित है. उन्होंने आदिवासी समुदायों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में परिसीमन लागू होने पर अगर विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो आदिवासियों के लिए भी सीटें बढ़ाई जानी चाहिए.  साथ अनुसूचित क्षेत्रों में सीटों की संख्या बढ़ती हैं, तो उन सीटों को आदिवासियों के लिए रिजर्व रखा जाना चाहिए. वर्तमान में  81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं.

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को  हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी गई है. साथ ही 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है. परिसीमन को लेकर सियासी गोटियां बिछने लगी है. और बयानों का दौर शुरू है. 

नए बिल पेश किए जाने की ख़बरों के बीच इस पर चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए बीजेपी के अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के पास दो तिहाई बहुमत है, क्योंकि इसी साल अप्रैल में हुए मतदान में दो तिहाई बहुमत न होने से यह बिल पास नहीं हो पाया था.

झारखंड में भी परिसीमन को लेकर सियासी बयानों का दौर शुरू है. साथ ही आदिवासियों की सीधी नजरें संसद के विशेष सत्र पर  है. इसी सिलसिले में आदिवासी नेता दयामनी बारला से बातचीत की गई. उन्होंने कहा हैकि झारखंड में अगर सीटों की संख्या बढ़ती हैं, तो आदिवासी समुदायों की राजनीतिक हिस्सेदारी भी उसी अनुपात में बढ़नी चाहिए. केवल सामान्य सीटों की संख्या बढ़ाकर आदिवासियों का प्रतिनिधित्व सीमित करना उचित नहीं है.

शहरीकरण के नाम पर आदिवासियों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व घटने की आशंका

बारला ने कहा कि झारखंड में तेजी से शहरीकरण और औद्योगीकरण हो रहा है. इन क्षेत्रों में आदिवासी आबादी का अनुपात करीब 30 प्रतिशत हुआ करता था, लेकिन शहरों के विस्तार और नगर निकायों के गठन के साथ आदिवासियों की आबादी का अनुपात घटता गया.

 

उन्होंने कहा कि शहरों के विकास के बीच आदिवासी समुदायों की मौजूदगी और राजनीतिक भागीदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. खूंटी नगर परिषद की आबादी करीब 21 हजार होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि छोटे शहरी क्षेत्रों की संरचना और वहां की आदिवासी आबादी को भी परिसीमन में ध्यान में रखना चाहिए.

 

अनुसूचित क्षेत्रों में बढ़ने वाली सीटें आदिवासियों के लिए हों सुरक्षित

दयामनी बारला ने कहा कि झारखंड के पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों में यदि विधानसभा सीटें बढ़ाई जाती हैं, तो वहां सिर्फ  आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए. अनुसूचित क्षेत्रों का गठन आदिवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक व्यवस्था की रक्षा के उद्देश्य से हुआ है. इसलिए इन क्षेत्रों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी आदिवासियों के अधिकारों के अनुरूप होना चाहिए.

 

10 साल में आदिवासी आबादी का अनुपात घटने पर जताई चिंता

बारला ने जनगणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2001 में झारखंड में आदिवासियों की आबादी करीब 26.3 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर 26.2 प्रतिशत रह गई. इस दौरान आदिवासी आबादी के अनुपात में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड की आबादी करीब 4 करोड़ होने का अनुमान है. 2011 की जनगणना में राज्य की कुल आबादी करीब 3.3 करोड़ थी. इसमें आदिवासियों की संख्या करीब 86 लाख थी. अब राज्य की आबादी बढ़ने के साथ परिसीमन की प्रक्रिया में आदिवासियों की राजनीतिक हिस्सेदारी को भी बढ़ाने की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही