- इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, ज्ञापन सौंपा
- राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही एचइसी का दौरा करेंगे
केंद्र सरकार बचाने का काम करे : महुआ माजी
राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि राज्यसभा में एचइसी के मुद्दे को उठाया था. एशिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री आज बदहाल स्थिति में है. देश में करोड़ों रुपये की लागत से प्रतिमाएं बन रही हैं. दूसरी तरफ एचइसी बदहाल है. महुआ माजी ने कहा कि आप प्रतिमा जरूर बनायें, लेकिन केंद्र सरकार को एचइसी को लेकर भी सकारात्मक पहल करने की जरूरत है. राज्यपाल से मिलकर आग्रह किया गया है कि इस विषय पर आप गंभीरता पूर्वक विचार करें. 2045 तक भारत को विकसित देश में लाना है, तो एचइसी का भी होना बहुत जरूरी है.एचइसी को बेचने की साजिश- अजय सिंह
सीपीआई के अजय सिंह ने कहा कि एचइसी को बेचने की जो साजिश केंद्र सरकार कर रही है, उनके मनसूबे पूरे नहीं होगे. केंद्र सरकार जल्द से जल्द कामगारों को वेतन और पूर्ण निदेशक की नियुक्ति करे. झामुमो जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि एचईसी झारखंड का गौरव है. इसे किसी हाल में केंद्र सरकार बंद करने का प्रयास न करे. इसे भी पढ़ें – भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/will-continue-to-raise-voice-against-corruption-saryu-rai/">भ्रष्टाचारके खिलाफ उठाते रहेंगे आवाज : सरयू राय [wpse_comments_template]
Leave a Comment