Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गठबंधन की सरकार बनी तो हरेक साल एक करोड़ रोजगार : तेजस्वी

Ranka, Garhwa:  रंका उच्च विद्यालय के मैदान में राजद प्रत्याशी ममता भुइया के पक्ष में शुक्रवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी नेता मुकेश सहनी, झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे. मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक वर्ष एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. साथ ही प्रत्येक गरीब महिला को एक लाख रूपये सलाना देकर सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार में उनके तीन वर्षों के शासन काल में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया गया. उनके इसी कार्यों से घबराकर भाजपा ने बिहार में चाचा को ही तोड़कर गठबंधन की सरकार को गिरा दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा 400 सीटें जीत कर संविधान को खत्म करना चाहती है. जनता अब जाग चुकी है. यह मंसूबा काम नहीं करेगी. इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-five-naxalites-killed-in-encounter-with-security-forces-in-bijapur/">छत्तीसगढ़

: बीजापुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया

10 साल में पलामू-गढ़वा को कुछ नहीं दिया : तेजस्वी

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बदलने का समय आ गया है. 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वा-पलामू को कुछ नहीं दिया. यहां गरीबी, बेरोजगारी, पलायन नहीं रुका और न ही सिंचाई की व्यवस्था की गयी. अब हिसाब मांगने का समय आ गया है. आम जनता हिसाब ले. कहा कि झारखंड में भी पीएम मोदी गठबंधन की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में भाजपा का सफाया हो चुका है. अब झारखंड की बारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-10-at-17.08.41_5751d23f-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भाजपा पूंजीपतियों की पोषक: मिथिलेश ठाकुर

वहीं झारखंड के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमें सिर्फ सांसद नहीं चुनना है बल्कि संविधान बचाना है. भाजपा पूंजिपतियों का पोषक और गरीबों का शोषक है. वे लोकतंत्र को समाप्त करने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बात नहीं मानी तो जेल में डाल दिया गया. जनता इसका करारा जवाब देगी. वीआईपी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि भाजपा के पीछे आरएसएस है, जो हमारे हाथ से छुए हुए पानी नहीं पीते हैं. नफरत फैलाते हैं. क्या हमें ऐसी सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं. किसानों की आय दुगना करने वादे का कुछ नहीं हुआ. कहा कि भाजपा 400 सीटें लाकर आरक्षण खत्म करना चाहती है. भाजपा पैसों पर घमंड करती है. हम सभी को मिलकर पैसे की घमंड को तोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन भाजपा से मजबूती से लड़ाई लड़े. विरोध करने पर जेल में डाल दिया गया. इसे भी पढ़ें-सत्य">https://lagatar.in/truth-can-be-troubled-but-not-defeated-aam-aadmi-party/">सत्य

परेशान हो सकता है पराजित नहीं : आम आदमी पार्टी

वीडी राम ने पलामू की समस्या को नहीं सुलझाया : ममता भुइयां

वहीं राजद प्रत्याशी ममता भुइयां ने कहा कि बीडी राम ने 10 वर्षों में पलामू की किसी भी समस्या को दिल्ली तक नहीं पहुंचाया. उन्होंने कहा कि पलामू की जनता एक बार उन्हें विकास करने का मौका दे. वे पलामू का विकास कर के दिखाएंगी. साथ ही सपा के रंजन यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव, माले नेत्री सुशमा मेहता आदि ने भी विचार व्यक्त किया. मौके पर मुख्य रूप से वीआईपी पार्टी के मंदीप मल्लाह, राजद जिलाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, डॉ यासीन अंसारी, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनिल कुमार, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, देवेंद्रनाथ तिवारी, आशीष कुमार गुप्ता, रौशन पाठक, धर्मेंद्र कुमार पाठक, मो. अलीम, मो. इसराफिल, शाह मोहम्मद खान, मुमताज अली रंगसाज, विजय चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही