Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चेहरे, बाल या नाखून में लग गया रंग, तो ना करें चिंता, इन घरेलू उपायों से चुटकियों में निकलेगा कलर

LagatarDesk :  होली रंगों का त्यौहार है. इस दिन लोग लाल-पीले-हरे रंगों से होली खेलते हैं. केमिकल बेस्ड सिंथेटिक रंग त्वचा के लिए नुकसानदेह तो होता है. अगर यह रंग चेहरे, बाल और नाखुन में लग जाये तो इसको छुड़ाने में पसीने छूट जाते हैं.  कुछ रंग तो आसानी  से छूट जाते हैं. लेकिन कुछ रंगों को छुड़ाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. अगर आप रंगों को केमिकल वाले शैंपू और अन्य चीजों से निकालते हैं तो आपकी त्वचा और बाल रफ हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी होली में रंग खेलने का प्लान बना रहे हैं. साथ ही आपको चेहरे, बाल और नाखून में कलर लगने की चिंता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आइडिया बतायेंगे, जिसे आप फॉलो करके आसानी से कलर निकाल सकते हैं.

बेसन, दही और नींबू के मिश्रण से तुरंत निकल जायेगा रंग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/download-33.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> अगर आप चेहरे पर रंग लगे रंग आसानी से निकालना चाहते हैं तो आप क्लींजिंग फेस वॉश का का इस्तेमाल कर सकते हैं. फेश वॉश लगाने के बाद आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाये. आप फेस मास्क का इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर लगा रंग कम होता है. आप बेसन, दही और नींबू के मिश्रण से भी चुटकियों में चेहरे से रंग निकाल सकते हैं. त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए उस मिश्रण में विटामिन ई का कैप्सूल भी मिला सकते हैं.

त्वचा से रंग हटाने के लिए तेल का करें इस्तेमाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/download-34.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> अक्सर लोग चेहरे और त्वचा से होली के रंग निकालने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप भूलकर भी ऐसा ना करें. क्योंकि ऐसा करने से स्किन का रंग तो चला जाता है. लेकिन इससे त्वचा को काफी नुकसान होता है. इसलिए स्किन से रंग निकालने के लिए बॉडीवॉश या साबुन से नहाने से पहले बॉडी में थोड़ा सा तेल लगा ले.

क्रीम या लोशन से निकाल सकते हैं रंग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/cream-for-skin-92932459.webp"

alt="" width="380" height="285" /> यदि आप तेल का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो आप एक क्रीम या लोशन से भी रंग हटा सकते हैं. इससे आपकी त्वचा से रंग तो निकालेगा ही, साथ ही आपकी शुष्क त्वचा को पोषण भी मिलेगा.

शैंपू लगाने के बाद कंडीशनर और सीरम लगायें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Female-hands-applying-oil-on-long-womans-brown-hair.webp"

alt="" width="720" height="450" /> अगर होली खेलने पर बालों में रंग लग जाये तो आप पहले अच्छी तरह शैंपू कर लें. शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाये. फिर हेयर सीरम लगायें. सीरम बालों को धूप और रंगों से होने वाले रूखेपन से रिपेयर करेगा.

नाखूनों से लगायें ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/download-35.jpeg"

alt="" width="246" height="205" /> होली के रंग से नाखूनों को बचाने के लिए कई उपाय है. इसमें सबसे अच्छा तरीका है कि आप ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश लगा लें. जो होली खेलने के बाद रिमूवर से आसानी से हट जायेगा. अगर उसके बाद भी नाखूनों से रंग नहीं निकलता है तो एक टब में गुनगुने पानी लें और उसमें बादाम के तेल या सिरके मिलाये. इसके बाद नाखून को उसमें डालें. इससे नाखूनों का रंग आसानी से निकल जायेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही