Search

 
 
 

कांग्रेस सत्ता में आयी तो किसानों को मिलेगा न्याय, राहुल ने कर दी है घोषणा : राजेश ठाकुर

 
Ranchi : हरियाणा के शंभू बॉर्डर से किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च शुरू किया. इस खास दिन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐलान किया कि देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हम एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करेंगे.राहुल के इस फैसले का झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वागत किया है. राजेश ठाकुर ने कहा कि कल दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ केंद्र सरकार ने जो किया, उससे अंग्रेजी हुकूमत के काले दिनों की याद पुनः देशवासियों के जहन मे ताजा हो गयी. देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की इस कायराना हरकत को साफ देख रही है.

कांग्रेस न सिर्फ चरणबद्ध घोषणा करेगी, बल्कि सत्ता में आने पर उसे फौरी लागू करेगी

राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि किसानों के आर्थिक जीवन में बदलाव किसी भी देश की तकदीर बदलने का काम करती है. आज भारत में हजारों की तादाद में किसान फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से आत्महत्या कर रहे हैं. लेकिन केंद्र  सरकार इस भयावह स्थिति के बारे में जरा भी नहीं सोच रही है. ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों, गरीबों, मजलूमों के साथ खड़ी रही है. उनके दुख दर्द को अच्छी तरह समझती है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहले चरण में किसान वर्ग के न्याय के लिए घोषणा की है. इसी तरह समाज के विभिन्न वर्गों के न्याय के लिए भी संघर्षरत कांग्रेस न सिर्फ चरणबद्ध घोषणा करेगी बल्कि कांग्रेस की सत्ता आने के बाद उसे फौरी तौर पर लागू करेगी.

देश संविधान से चलता है, न कि पूंजीपतियों के आकाओं के इशारे पर

राजेश ठाकुर ने कहा कि देश संविधान से चलता है, ना कि सत्ता में बैठे पूंजीपतियों के आका के इशारे पर. केंद्र सरकार की सत्ता में बैठे मठाधीश अपने पूंजीपति मित्रों के इशारे पर देश की रीढ़ किसानों को कुचलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ पहले भी खड़ी थी और आज भी खड़ी है. कहा कि लंबे समय से देश में संघर्ष कर रहे किसानों को न्याय जरूर मिलेगा. राहुल गांधी ने इसकी घोषणा कर दी है. कहा कि कांग्रेस किसानों के संघर्षों का साथी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही