Search

 
 
 

ED ईमानदारी से काम करे तो कई भाजपा नेता जाएंगे जेल- झामुमो

 
Ranchi: हेमंत सोरेन मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का उपवास 30वें दिन भी जारी रहा. रांची के मोरहाबादी मैदान के पास बापू वाटिका के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व शुक्रवार को झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने किया. जिसमें गिरिडीह और रांची जिला के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए. हीरालाल मांझी ने कहा न्याय यात्रा निकाल कर हमारे कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि किस तरह केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हमारे नेता हेमंत सोरेन प्रताड़ित किया है. लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार भ्रष्टाचार की बात करती है इनके जितने भी नेता हैं अगर जांच सही रूप से हो तो भाजपा की बहुत से नेता जेल के अंदर होंगे. कार्यक्रम में संतोष रजवार, नंदकिशोर मेहता, मंटू यादव, जयनारायण महतो, रामशरण तिर्की, अंतु तिर्की, कलाम आजाद, बीरु साहू, अश्विनी शर्मा, बीरु तिर्की, मुन्ना बड़ाइक, डॉ हेमलाल मेहता, अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष घुनू हंसदा, लालजी रमण, विक्रम सिंह, तालकेश्वर महतो, अरविंद सिंह देवल,संजय राय,महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, मोहन मुर्मू, विजय रजवार, मुटुक लाल किस्कू, फैयाज अंसारी, मनोहर मुर्मू, बनवीर मिश्रा सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/poster-politics-in-bihar-rjd-put-up-hoardings-of-scams-of-bjp-governments/">बिहार

में पोस्टर पॉलिटिक्सः आरजेडी ने लगायी बीजेपी सरकारों के घोटालों की हॉर्डिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही