- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने पूर्व सांसद के बयान की निंदा की
यादव कभी दूसरा धर्म नहीं अपना सकते
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यादव भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं. सनातनी हैं. वह हिंदुत्व को छोड़ कर किसी दूसरे धर्म को नहीं अपना सकते हैं. यादव समाज को योद्धा के रूप में हमेशा से देखा गया है. फुरकान अंसारी का बयान गलत एवं राजनीति से प्रेरित लगता है. इसकी हम सभी घोर निंदा करते हैं. प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव ने कहा कि हम फुरकान अंसारी से समय लेकर मिलने जाएंगे और उनका पंचगव्य गंगा जल से स्नान कराकर जनेऊ धारण कराकर अपने समाज में लाने के लिए प्रेरित करेंगे. यादव गोपालक हैं. गाय को काटने का काम नहीं करता है. गाय को मां का दर्जा देता एवं पूजा करता है, तो इस्लाम कैसे अपना सकता है. यादव समाज सब कुछ समझता है. हम सभी गोड्डा जाकर घर वापसी का अभियान चलाएंगे और भूले बिछड़े को हिंदू बनाने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें – जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnl-officers-and-workers-are-hardworking-manish-kumar/">जेबीवीएनएलके अफसर और कर्मी मेहनती : मनीष कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment