Search

 
 
 

हेमंत को नहीं छोड़ा गया तो राज्य से बाहर नहीं जाने देंगे खनिज

 
  • पूर्व सीएम हेमंत को लेकर आदिवासी संगठनों ने निकाला न्याय आक्रोश मार्च, चेतावनी दी
  • झारखंड बंद और आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी
  • महिलाएं जनी शिकार का रूप धारण करके सड़क पर उतरेंगी
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के समर्थन में बुधवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने राजधानी में न्याय आक्रोश मार्च निकाला. इसमें विभिन्न संगठनों के लोग अपने-अपने तरीके से कार्यक्रम किए. इस मार्च के जरिए केंद्र सरकार और ईडी को चेतावनी दी गयी. कहा गया कि अगर हेमंत सोरेन जल्द रिहा नहीं किए गए तो झारखंड से खनिज संपदा बाहर जाने नहीं देंगे. इसको लेकर झारखंड बंद और आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. जरूरत पड़ी तो महिलाएं जनी शिकार का रूप धारण करके सड़क पर उतरेंगी. कोकर से निकाला गया मार्च राजभवन पहुंचा. इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है. केंद्र सरकार तानाशाही नीति पर चल रही है. देश में एकमात्र आदिवासी सीएम को केंद्र की भाजपा सरकार ने सीएनटी एक्ट जमीन पर फंसाया. जिस तरह से मात्र 8 एकड़ भुईंहरी जमीन खरीद-बिक्री के झूठे मामले में जेल भेजा है, वह बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमलोग ईंट से ईंट बजा देंगे. मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि अगर हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो जल्द ही हम लोग जनी शिकार करके जेल का फाटक तोड़ कर उन्हें रिहा करेंगे.

आक्रोश मार्च बंट गया अलग-अलग गुट में, कार्यक्रम भी अलग-अलग

हेमंत के न्याय के लिए निकाला गया न्याय आक्रोश मार्च आगे चलकर अलग-अलग गुट और अलग-अलग कार्यक्रम के स्वरूप में बदला गया. केंद्रीय सरना समिति अजय तिर्की गुट ने कोकर समाधि स्थल से मार्च आयोजित किया, जो लालपुर, अल्बर्ट एक्का चौक, कचहरी होते हुए राजभवन पहुंचा. वहीं अलबिन लकड़ा गुट ने मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क से एक बाइक रैली निकाली. जो सिदो कान्हू पार्क, हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, अशोक नगर, सुजाता चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, रेडियम रोड होते हुए मोरहाबादी गेस्ट हाउस पहुंचा. इसमें सोनू उरांव, राजेश लिंडा, संजय लोहरा, अजीत लकड़ा सहित कई लोग शामिल थे. वहीं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष कुंदरसी मुंडा के नेतृत्व मोरहाबादी मैदान से मार्च निकाला गया, जो कचहरी रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां से फिर वापस मोरहाबादी मैदान पहुंचा. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही