Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो दोषी कर्मियों पर कार्रवाई होगी : DMO

Latehar: जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने तेतरियाखांड कोलियरी की जांच की. बताया जाता है कि डीएमओ अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों पर जांच करने पहुंचे थे. कोलियरी में उन्होंने खनन पट्टा स्थल के प्रवेश द्वार की जांच की. प्रवेश द्वारा पर उन्हें पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड नहीं मिला. वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. इस अव्यस्था पर डीएमओ ने कड़ी नाराजगी जतायी. इसके बाद डीएमओ ने कंप्यूटर रूम और कांटा घर की जांच की. कंप्यूटर रूम में भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. कांटा घर में भी सिर्फ दो सीसीटीवी कैमरा लगा था. इसे भी पढ़ें–  उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-pm-modi-reaches-kedarnath-temple-offers-prayers-performs-rudrabhishek-to-lord-shiva/">उत्तराखंड

: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
इस पर DMO ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने कोल प्रबंधन को कोयला खनिज के डिस्पैच के लिए लगाये गये डीओ के कागजातों को जेम्स पोर्टल पर जल्द अपलोड करने का आदेश दिया. जांच के दौरान डीएमओ ने परियोजना क्षेत्र में कार्यरत मजदूर और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की. डीएमओ ने कहा कि अगर कोल परियोजना में अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. डीएमओ ने अवैध राशि वसूली की शिकायत मिलने पर आमलोगों से उन्हें सूचित करने की अपील की. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/anti-national-activities-have-reduced-in-the-country-during-the-tenure-of-pm-narendra-modi-amit-shah/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां कम हुईं : अमित शाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही