Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

INDIA अलायंस जीता तो खड़गे या राहुल गांधी होंगे पीएम उम्मीदवार, शशि थरूर के बयान से राजनीति गरमायी

Advertisement
Advertisement
थरूर ने पीएम के रूप में राहुल गांधी का नाम भी लिया. साफ कहा कि कई मायनों में कांग्रेस को एक परिवार चला रहा है. New Delhi : 2024 लोकसभा चुनावों में अगर INDIA अलायंस की जीत होगी तो, कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेट किये जा सकते हैं. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यह कर विपक्ष की राजनीति गर्मा दी है. यह बात थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कंपनी के ऑफिस के उद्घाटन समारोह में कही.                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शशि थरूर ने कहा कि अगले साल के चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले आयेंगे. कहा कि विपक्ष एकजुट है कांग्रेस नेता ने कहा, प्रबल संभावना है कि INDIA अलांयस भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को मात देकर सत्तारूढ़ हो जाये.

खड़गे देश के पहले दलित पीएम हो सकते हैं

थरूर  ने कहा कि नतीजे सामने साफ हो जाने के बाद, INDIA गठबंधन के नेता मिलकर एक कैंडिडेट चुनेंगे. थरूर के अनुसार कांग्रेस पार्टी की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम दिया जा सकता है. वे देश के पहले दलित पीएम हो सकते हैं.  थरूर ने पीएम के रूप में राहुल गांधी का नाम भी लिया. साफ कहा कि कई मायनों में कांग्रेस को एक परिवार चला रहा है. कहा कि उन्हें यकीन है कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें (राहुल गांधी) सौंपी जायेगी, वो उसे बखूबी निभा ले जायेंगे. बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 229 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.। इनमें मध्यप्रदेश से 144, छत्तीसगढ़ से 30 और तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नाम हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही