Search

लालू जी कह रहे हैं तो शादी भी हो जाएगी : राहुल गांधी

  • पटना में बैठक के बाद पीसी में लालू की राहुल को सलाह- शादी कीजिए, हम बाराती बनेंगे, सोनिया जी भी यही चाहती हैं
Patna/ Ranchi : पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक के पश्चात अरसे बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मीडिया से मुखातिब हुए. लालू यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. कहा कि राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने अडाणी का मुद्दा उठाकर बढ़िया काम किया है. इस दौरान लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी नहीं करने को लेकर भी टोका. विपक्षी नेताओं की उपस्थिति में लालू यादव ने राहुल गांधी की इशारा करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को शादी कर लेनी चाहिए. अभी भी समय है. लालू ने कहा कि सोनिया गांधी बताती हैं कि राहुल उनकी बात नहीं मानते. राहुल से कहा कि आप शादी करेंगे तो हम सभी लोग आपकी बारात में शामिल होंगे. लालू की यह बात सुनकर सभी लोग ठहाके लगाने लगे. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि आप कह रहे हैं तो शादी भी हो जाएगी. इसे भी पढ़ें – झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-34-agriculture-officers-transferred-many-given-additional-charge/">झारखंडः

34 कृषि अफसरों का तबादला, कईयों को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//