Search

मासस जीती तो धनबाद का होगा चहुंमुखी विकास : जगदीश रवानी

मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने एक मई को नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो व कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मौजूद थे. नामांकन से पहले बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, झरिया, निरसा आदि क्षेत्रों से सैकड़ों दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों से बड़ी संख्या में मासस कार्यकर्ता जिला परिषद मैदान पहुंचे. वहां से खुली जीप पर मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी, अरूप चटर्जी, बबलू महतो, पवन महतो, रुस्तम अंसारी के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीसी माधवी मिश्रा को नामांकन पत्र सौंपा. कलेक्ट्रेट से बाहर नकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जगदीश रवानी ने कहा कि यदि चुनाव में उन्हें जीत मिली, तो पूरे धनबाद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे.

एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकें : अरूप चटर्जी

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा की इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. धनबाद की कई महत्वपूर्ण योजनाएं दूसरे जिलों में चली गई हैं. महंगाई, बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. शिक्षा की स्थिति बदतर है. सभी को एकजुट होकर केंद्र की भाजपा सरकार को देश की गद्दी से बाहर करना होगा. आम जनता को किसानों के आंदोलन से सीख लेने की जरूरत है. इस लड़ाई में धनबाद की जनता का साथ चाहिए. यहां से भाजपा को उखाड़ फेंकना है. मौके पर मासस जिला अध्यक्ष बिन्दा पासवान, महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी,  मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो,  दिलीप तिवारी,  दिल मोहम्मद, बादल बाउरी, संतु चटर्जी, सबुर गोराई, राणा चटराज, गणेश महतो, हेमलता देवी, अंजू चटर्जी, काशीनाथ मंडल आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp