Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी रिमोट दबाते हैं, तो अडानी को मिल जाता है एयरपोर्ट : राहुल गांधी

Advertisement
Advertisement
Bilaspur : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों को मकान देने की जिम्मेदारी दिल्ली की केंद्र सरकार के पास है, लेकिन वह काम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार कर रही है. उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ यहां `आवास न्याय सम्मेलन` में छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो वादे किये थे, हमने उन्हें पूरा किया. राहुल ने कहा कि आज जैसे ही मैं यहां आया, मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कैमरे के सामने रिमोट कंट्रोल दबाते हैं, भाजपा वालों के पास रिमोट कंट्रोल है, जिसे छुपकर नरेंद्र मोदी दबाते हैं. जैसे ही भाजपा का रिमोट कंट्रोल दबाता है,अडानी को बंबई का एयरपोर्ट, रेलवे का कॉन्ट्रेक्ट और इंस्ट्रास्ट्रक्चर मिल जाता है.

कांग्रेस के रिमोट से किसानों के खाते में पैसा जाता है

उन्होंने कहा कि दो प्रकार के रिमोट हैं. कांग्रेस के रिमोट से किसानों के खाते में पैसा जाता है, अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं. भाजपा रिमोट चलाती है, तो पब्लिक सेक्टर का निजीकरण हो जाता है. कहा कि मैंने लोकसभा में नरेंद्र मोदी से उनके और अडानी के रिश्ते में सवाल पूछा, तो जवाब में मेरी सदस्यता चली गई.
इसे भी पढ़ें – जिसका">https://lagatar.in/the-one-whose-heart-beats-for-the-poor-is-a-true-public-servant-president/">जिसका

दिल गरीबों के लिए धड़कता है, वही सच्चा लोकसेवक : राष्ट्रपति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही