Search

 
 
 

अगर मोदी जीत गये, तो तानाशाही होगी, लोकतंत्र नहीं बचेगा चुनाव नहीं होगा, यह आखिरी मौका : खड़गे

 
Bhubaneswar : लोकसभा चुनाव(2024) के बाद अगर मोदी सत्ता में आये तो तानाशाही होगी, कोई लोकतंत्र नहीं होगा और कोई चुनाव नहीं होगा. आरएसएस और भाजपा जहर की तरह हैं, उनसे दूर रहें. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा के भुवनेश्वर में यह बात कही.                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भुवनेश्वर में आज सोमवार को ओडिशा बचाओ रैली की आयोजन किया. इससे पहले भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भव्य स्वागत किया गया.

हर किसी को ईडी की नोटिस थमा रहे हैं. लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है

एयरपोर्ट से शिशु भवन चौक, राजमहल चौक होते हुए विशाल रैली निकाली गयी जो सभा स्थल पर पहुंची. यहां पर प्रदेश के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य किया. सभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वे हर किसी को ईडी की नोटिस थमा रहे हैं. लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है. कहा कि डर के कारण कुछ लोग पार्टी और कुछ गठबंधन छोड़ रहे हैं. आगाह किया कि यह आपके(जनता) लिए मतदान करने का आखिरी मौका है. इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही