Search

 
 
 

हमारी सरकार बनी तो वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाएंगेः पीके

 
Patna: अगले साल बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जनता के बीच पहुंचकर अपनी रणनीति बता रहे हैं. साथ ही वादे भी कर रहे हैं. पीके ने शुक्रवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उनके दल की सरकार बनेगी तो शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाएंगे. कहा कि 15 साल से कम के बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च, जिसमें उनकी किताबें से लेकर विद्यालय के कपड़े, सब कुछ बिहार के बच्चों के लिए मुफ्त कर दी जाएगी.
पीके ने कहा कि यह व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों में ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगी. प्राइवेट स्कूल में भी 15 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार देगी. कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है. उन्होंने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हज़ार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए की उन 50 हज़ार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? लेकिन हमारा यह संकल्प है कि हम इन्हीं 50 हज़ार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बने.
पीके ने वृद्ध पेंशन को लेकर भी अपनी योजना बतायी. कहा कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा की हर महिला-पुरुष, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महीने 2000 रुपए की पेंशन मिले. मौजूदा वृद्धा पेंशन की राशि पर कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये देकर क्या नीतीश सरकार आप पर कोई एहसान कर रही है? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये में अपना जिंदगी बिताना नामुमकिन है. इसलिए हम इसमें सुधार करेंगे.
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही