Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर झामुमो ने कहा है कि मुख्यमंत्री कोई आम आदमी नहीं हैं, जिसे जब चाहे जांच एजेंसी बुला ले. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कानून की नजर में राजा और रंक सब बराबर होते हैं, लेकिन यह बात वंशवादी पार्टियों के राजाओं और राजकुमारों को समझ में नहीं आएगी. ऐसा लगता है कि उनके लिए तो जमींदारी और महाजनी प्रथा आज भी जीवित है. जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता, वहां अक्सर ऐसी सोच आ ही जाती है. प्रतुल ने कहा कि अगर झामुमो को लगता है कि सोरेन परिवार के लोग खास हैं तो उनके लिए एक अलग विधेयक विधानसभा से पारित करके केंद्र सरकार को भेज दे. कहा कि झामुमो के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि देश का कानून सोरेन राज परिवार पर लागू नहीं होता है और सोरेन परिवार खुद को झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदायों के समकक्ष नहीं, बल्कि खुद को उनसे ऊपर समझता है. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cms-letter-to-ed-no-action-should-be-taken-until-the-case-is-pending-in-the-high-court/">CM
का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई [wpse_comments_template]
का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment