Search

 
 
 

टाटा स्टील बारीडीह में मुखी बस्ती के घरों को तोड़ेगी तो जोरदार आंदोलन होगा

 
Jamshedpur : बारीडीह मुखी समाज के दलित साफ-सफाई कर्मचारियों आश्रितों की बस्ती में शुक्रवार को भारतीय जनतंत्र अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई. इकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने की. बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि मुखी समाज की इस बस्ती को टाटा स्टील ने बसाया था. सफाई का काम करवाने के लिए झारखंड, ओडिशा, बंगाल के सुदूर इलाकों से दलितों को बुलाया गया था. उनको नौकरी और आवास का लालच दिलाकर बहुत दिनों तक काम करवाया गया. इसे भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/railways-announces-steel-express-closed-since-corona-period-will-also-start-from-september-7/">रेलवे

की घोषणा: कोरोना काल से बंद स्टील एक्सप्रेस भी सात सितंबर से शुरू होगी
कंपनी ने वीआरएस देकर इनके अभिभावकों को साजिश के तहत हटा दिया और अब बस्ती को तोड़ना चाहती है. उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए किसी का भी घर  उजाड़ा गया तो कंपनी का पुरजोर विरोध किया जाएगा. यदि कंपनी इनलोगों को बेघर करेगी तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और कंपनी की होगी. बैठक में महामंत्री चेतन चौथा मुखी, विवेक कालिंदी, विजय नायक, नितिन मुखी, राजेश मुखी, परेश नाग, दीनबंधु दास, सोना मुखी, उमेश मुखी, समीर मुखी, सुमित मुखी, कुंदन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही