Search

 
 
 

भाजपा की सरकार बनी, तो पंचायत स्वयं सेवक की मांग पूरी होगी : रघुवर

 
Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि 2024 में बीजेपी की सरकार बनी, तो पंचायत स्वयं सेवकों की मांग पूरी की जायेगी. उन्होंने शुक्रवार को राजभवन के समक्ष 14 दिन से आंदोलनरत पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों से कहा कि यह राज्य किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है. यहां की सवा तीन करोड़ जनता का है. झारखंड के नवनिर्माण में पंचायत स्वयं सेवक का अहम रोल है. बीजेपी के शासन काल में झारखंड के नवनिर्माण में सहयोग करने वाले महिला- पुरूषों को प्रोत्साहित किया गया था. प्रधानमंत्री आवास योजना को गांव- गांव तक पहुंचाया. हमारे शासन काल में हजारों महिलाओं को रानी मिस्त्री बनाया गया. 45000 महिला मिस्त्री बनाया है.

पंचायत स्वयं सेवकों की मांगें

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हो
  • किसी भी विभाग में समायोजन किया जाये
  •  स्वयंसेवक को स्थाई किया जाए
  • स्वयंसेवक पद का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए
  • स्वयंसेवक को मानदेय लागू किया जाए
इसे भी पढ़ें – मणिपुर">https://lagatar.in/thugbandhan-leaders-who-spoke-on-the-incident-in-manipur-should-also-open-their-mouth-on-the-incident-in-jharkhand-bengal-bjp/">मणिपुर

की घटना पर बोलने वाले ठगबंधन के नेता झारखंड, बंगाल की घटना पर भी मुंह खोलें : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही