Search

 
 
 

केंद्र सरकार बकाया राशि दे तो झारखंड में विकास की गंगा-यमुना बहेगी : जगरनाथ महतो

 
Bermo: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी स्टेशन क्लब में बुधवार को बिजली महोत्सव का आयोजन हुआ. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर `उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य 2047` योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शामिल हुए. मंत्री ने कहा कि बोकारो थर्मल से उत्पादित बिजली बंगाल की शहर को रौशन कर रही है, लेकिन यहां का रैयत-खतियानी छाई फाक रही है. कोयला हमारा, पानी हमारा और जमीन भी हमारी और हमें बिजली नहीं मिलती है. 70 साल से यहां के रैयत और खतियानी डीवीसी प्रबंधन की दोहरी मार झेल रहे हैं, लेकिन डीवीसी का रवैया नहीं बदला. शिक्षा मंत्री ने कहा कि गोबिंदपुर, नयाबस्ती, लहरियाटांड़, गैरमजरूआ व बोड़िया बस्ती के रैयत और खतियानी रोजगार को लेकर दूसरे राज्यों में पलायन करते रहे हैं. प्रबंधन बाहरी लोगों से काम करा रही है. मंत्री ने कहा कि डीवीसी सामाजिक विकास में अपना योगदान निरंतर बढ़ाए और बिजली उत्पादन करे. बार-बार धमकी देना बिजली काट देंगे और बकाया बिल भुगतान जल्दी करने की धमकी देना बंद करे. केंद्र सरकार राज्य का बकाया अंश 1 लाख 34 हजार करोड़ रूपया नहीं दे रही है. यदि यह राशि झारखंड को मिल जाए तो यहां विकास की गंगा-यमुना बहेगी. मंत्री ने गुरुवार को विस्थापित गांव गोबिंदपुर की बिजली को लेकर डीवीसी अधिकारियों के साथ सर्वे करने की बात कही. डीवीसी के नोडल अधिकारी सुनील कर्ण ने बिजली क्षेत्र में आगामी 25 वर्षों का रोड़ मैप तैयार करने, भविष्य की विधुतापूर्ति, बिजली बचत और सोलर एनर्जी सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि वर्तमान में बिजली की क्षमता बढाई गयी है. यही कारण है कि उपभोक्ताओं को आज लगभग 22 घंटा बिजली मिल रही है. महोत्सव में विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, लोकेश्वर महतो, प्रमुख गिरीजा देवी, उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू, जिप सदस्या फुलमति देवी, सहजादी बानू,  मदन मोहन अग्रवाल, नुनूचंद महतो, खिरोधर महतो, मुखिया बीएन महतो, बबलू सिंह ललीता देवी, सुखमति देवी और कविता कुमारी मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-congress-mps-march-rahul-sitting-on-dharna-detained-by-police/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस सांसदों ने मार्च निकाला, धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
इसके अलावा  चंद्रदेव घांसी, कामेश्वर महतो, कैटरीना हांसदा, चंदना मिश्रा, हरदीप कुमार, सांसद प्रतिनिधि दीप्पू अग्रवाल, अख्तर अंसारी, रेवतलाल महतो, सुनील महतो, मंजूर आलम, अनिता देवी, योद्घा महतो और प्यारेलाल महतो मौजूद थे. इसके अलावा महोत्सव में डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुशांत सन्नीग्रही, जिप चेयरमैन सुनीता देवी, एसडीएम अनंत कुमार, सीएसआर प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी और थाना सह इंस्पेक्टर थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही