Search

भाड़ा नहीं बढ़ाया गया तो कल से हड़ताल पर जाएंगे ट्रक मालिक

Tandwa : सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक के संयोजक आशुतोष मिश्रा बताया कि भाड़ा बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने पर एक अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे. यह हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी. इस संदर्भ में वाहन मालिकों के सदस्यों ने आम्रपाली के जीएम को पत्र लिखा है. वहीं बताया है कि ट्रक के पार्ट्स, पूर्जा, टायर एवं डीजल सभी चीजों की कीमत चरम पर है. इसके बावजूद ट्रांसपोर्टर लगातार भाड़े में कटौती कर रहे हैं. इस कारण वाहन मालिक किस्त तक नहीं डाल पा रहे हैं. इसकी प्रतिलिपि मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला प्रशासन समेत स्थानीय प्रशासन को भी प्रेषित की गई है. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//