Search

 
 
 

दबंगों को जमीन नहीं बेची तो गांव से किया बहिष्कार, हुक्का-पानी भी बंद कराया

 
Ram Kumar  Koderma :   जिले के मरकच्चो के मुर्खमनायटांड़ गांव में नारायण ठाकुर का बहिष्कार किया गया है. इतना ही नहीं गांव में उसका हुक्का-पानी भी बंद कर दिया गया है. यानी गांव का कोई भी व्यक्ति नारायण ठाकुर व उसके परिवार वालों के साथ किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखेगा और ना ही खान-पान करेगा. अच्छे या बुरे वक्त में भी उनके साथ खड़ा नहीं होगा. आज के दौर में भी हमारे समाज में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, यह समझ से परे है.

दबंगों ने पुश्तैनी जमीन बेचने का दबाव डाला, जान से मारने की भी धमकी दी 

नारायण ठाकुर ने बताया कि गांव के ही गोपाल ठाकुर, सुधीर ठाकुर, छोटु ठाकुर, दिलीप ठाकुर, सुखदेव शर्मा, रितलाल ठाकुर ने उन पर पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए दबाव डाला था. दबंगों ने उनके घर पर आकर जमीन बेचने की बात कही थी. जमीन बेचने से इनकार करने पर पूरे परिवार को मार कर फेंकने की धमकी भी दी. बताया कि धमकियों के बाद भी उन्होंने जमीन बेचने से इनकार कर दिया.

नारायण ने कोडरमा एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

नारायण ठाकुर ने इस मामले की शिकायत कोडरमा के एसपी कर कार्रवाई की मांग की है. एसपी को लिखे आवेदन में नारायण ठाकुर ने आरोप लगाया है कि दंबगों ने ही गांव वालों को एकजुट करके उन्हें व उनके परिवार को गांव से बहिष्कार करवा दिया. साथ ही हुक्का-पानी बंद करवा दिया. नारायण ठाकुर का आरोप है कि दंबगों ने गांव वालों को धमकी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति मुझे या उसके परिवार के लोगों से बात करता है या किसी तरह का लेन-देन करता है, तो उससे जुर्माना वसूला जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही