Ranchi: नेशनल नियोनाटोलॉजी फोरम, झारखंड ब्रांच द्वारा होटल बीएनआर में आयोजित तीसरा ईस्ट जोन कॉन्फ्रेस नियोकॉन रविवार को समाप्त हो गया. समापन सत्र में नवजात शिशु संबंधित सभी तरह के बीमारियों के विषय में देश-विदेश के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे. इस दौरान डॉक्टरों को बताया गया कि बच्चों के उपचार के समय किन-किन चीजों पर बारीकी से नजर रखना जरूरी है. किस कंडिशन में कौन से उपकरण का इस्तेमान करना है. बच्चों में सांस की समस्या होने पर वेंटिलेटर द्वारा कृत्रिम ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाने का भी प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें-JSCA">https://lagatar.in/jsca-countrys-first-stadium-where-wood-plastic-composite-picket-fencing-is-being-installed/">JSCA
देश का पहला स्टेडियम जहां लग रही वुड प्लास्टिक कंपोजिट पिकेट फेंसिंग
: पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कानीमहुली की टीम बनी विजेता
देश का पहला स्टेडियम जहां लग रही वुड प्लास्टिक कंपोजिट पिकेट फेंसिंग
नवजात को कृत्रिम ऑक्सीजन देकर बचायें जान
डॉक्टरों को बताया गया कि नवजात बच्चों को कृत्रिम ऑक्सीजन देकर जान बचाई जा सकती है. नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विक्रम दत्ता ने बताया कि नवजात बच्चों की गुणवत्ता में सुधार से 75 प्रतिशत शिशु मृत्यु दर में सुधार लाया जा सकता है. उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल संचालकों को सुझाव देते हुए कहा कि (डब्लूएचओ की गाइडलाइन) जिसका पालन किया जाए तो व्यापक सुधार संभव है. सभी अस्पतालों को चार स्टेप लागू करने होंगे. पहला अपनी परेशानी को पहचाने, दूसरा परेशानी को पहचान कर मुख्य परेशानी को अलग करें, तीसरा एक टीम बनायें जिसमें डॉक्टर, मरीज, नर्स और मरीज के परिजन शामिल हो और उनके सुझाव पर अमल करते हुए समस्याओं का निदान करें. इसके बाद इस नियम को अपने अस्पताल पर लागू करें.एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल ठीक नही
अक्सर यह बातें सामने आ रही है एंटीबायोटिक दवाओं का जमकर उपयोग हो रहा है. यह अच्छी बात नही है. उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं को लिखने से पहले थोड़ा परहेज किया जाए. ज्यादा प्रयोग नुकसान दायक सिद्ध हो सकता है. डॉ. दत्ता ने कहा कि अगर जन्म के साथ ही नवजात बच्चे को उसके परिजन अथवा मां अपने सीने से सटा कर रखती हैं तो बच्चा गर्म रहता है. इससे बच्चों की मृत्यु दर 38 प्रतिशत कम हो जाती है. अत: सभी डॉक्टरों को यह सलाह उनके परिजनों को देने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kanimhulis-team-became-the-winner-in-the-panchayat-level-football-competition/">चाकुलिया: पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कानीमहुली की टीम बनी विजेता
Leave a Comment