Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उटपटांग फैसले को न्यायालय में चुनौती दी जायेगी तो CM चुनौती देने वाले की वंशावली खोजने लगेंगे : बाबूलाल

Ranchi : 7वीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग ने कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है. कट ऑफ मार्क्स जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है. देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें - 7">https://lagatar.in/misappropriation-of-7-crores-mess-in-the-use-of-dmft-funds-in-chatra/">7

करोड़ की हेराफेरी, चतरा में डीएमएफटी फंड के उपयोग में गड़बड़झाला

सरकार ने युवाओं के साथ एक बार फिर भद्दा मजाक किया 

उन्होंने लिखा कि सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ एक बार फिर भद्दा मजाक किया है. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का ढोल पीटने वाली सरकार में जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में ओबीसी, ईबीसी, बीसी और ईडब्ल्यूएस सभी के कटऑफ बराबर तय किया है. अब कल को इस उटपटांग फैसले को भी न्यायालय में चुनौती दी जाएगी तो हमारे सीएम साहब नाराज हो जाएंगे. वे चुनौती देने वाले की वंशावली खोजने लगेंगे. इन उटपटांग फैसलों से अपना और राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के बजाय नीतिगत फैसले लीजिए और युवाओं के भविष्य की चिंता करिये. इसे भी पढ़ें - लक्ष्मीकांत">https://lagatar.in/preparation-for-the-arrival-of-laxmikant-bajpai-in-garhwa-bjp-held-a-meeting/">लक्ष्मीकांत

बाजपेई के गढ़वा आगमन की तैयारी, भाजपा ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही