Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 दिनों में बीजीएच की व्‍यवस्‍था नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन : बिरंची नारायण

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने गुरुवार की देर शाम बोकारो जनरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था देख नाराजगी जताई. उन्होंने कहा क‍ि निरीक्षण के दौरान जो हमने पाया है वह काफी चिंताजनक है. बीजीएच के डायरेक्टर इंचार्ज भले ही बड़े-बड़े दावे कर ले, लेकिन हकीकत उनके दावे से परे है. अस्पताल में मरीजों के लिए जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए, वह नहीं है. उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर के पहिया तक नहीं है, जिससे मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा सके. ब‍िरंची ने कहा कि आभार व्यक्त करता हूं अस्पताल के कर्मचारियों का जिन्होंने अस्पताल की अव्यवस्था की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा कि न केवल चिकित्सीय व्यवस्था की हालत जर्जर है, बल्कि बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है. अस्पताल में शौचालय, बेड समेत सभी संसाधन मरीजों के लिए उपयुक्त नहीं है. ब‍िरंची ने बीजीएच के सीएमओ को 10 दिनों का समय दिया है, यदि 10 दिनों के भीतर बीजीएच की हालत में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा बीजीएच के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जिस परिकल्पना के मुताबिक बीजीएच का निर्माण कराया गया था तथा बीजीएच में जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी, वह सुविधाएं आज यहां उपलब्ध नहीं है. ऐसे में मरीजों के इलाज से लेकर उनके परिजनों के रहने तक का इंतजाम बेहतर नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो भाजपा खामोश नहीं बैठेगी और हम इस प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-prem-prakash-has-been-taken-on-remand-by-ed-in-pankaj-mishra-case-read-the-6-questions-that-ed-is-looking-for-answers/">Lagatar

Exclusive: प्रेम प्रकाश को पंकज मिश्रा से जुड़े केस में ED ने लिया रिमांड पर, पढ़िए वो 6 सवाल जिनका जवाब ढूंढ रही ED 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही