Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ, तो होगा आंदोलन : मनोज यादव

रेलवे मंत्रालय के नाम प्रबंधक को सौंपा गया मांगपत्र Barhi : वंदे भारत एक्सप्रेस और मधुपुर-रांची इंटरसिटी ट्रेन का बरही स्टेशन में ठहराव की मांग को लेकर भाजपाइयों ने बरही रेलवे स्टेशन परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि मधुपुर से रांची तक इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन होना है. ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि बरही में इस ट्रेन का ठहराव नहीं है. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन की औपचारिक घोषणा के बाद अगर उसका ठहराव बरही स्टेशन में नहीं हुआ, तो सभी भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होंगे. उन्होंने कहा वे लोग स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से ट्रेन ठहराव की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि बरही औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है. ऐसे में ट्रेनों के नियमित परिचालन से बरही, पदमा, बरकट्ठा, चौपारण आदि प्रखंड के लोगों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें :  बिहार">https://lagatar.in/bihar-governors-convoy-collided-with-auto-9-injured-including-three-jawans/">बिहार

: राज्यपाल का काफिला ऑटो से टकराया, तीन जवान समेत 9 घायल
पेंशनर समाज के अध्यक्ष इशो सिंह ने कहा कि भाजपा की जनहित की मांगों का उनका संगठन समर्थन करता है और आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे. जिला परिषद सदस्य प्रीति गुप्ता ने कहा कि जब ट्रेन चलेगी, तो उसका ठहराव भी करना होगा. इस दौरान पूर्व विधायक की अगुवाई में रेलवे मंत्रालय के नाम एक मांग पत्र प्रबंधक को सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, पेंशन समाज के संरक्षक कामता प्रसाद सिंह, सचिव महेंद्र दूबे, उपसचिव रामचन्द्र पांडेय, कोषाध्यक्ष नकुलदेव राणा, मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, मुन्ना यादव, एसी मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रितेश केशरी, भाजपा नेता मेवालाल केशरी, अरविंद प्रसाद, बिनोद यादव, ब्रह्मदेव यादव, मेवालाल केशरी, मीडिया प्रभारी सुषमा विश्वकर्मा, नीलम केशरी, मुखिया शमशेर आलम, कृष्णा गुप्ता, टेकलाल यादव, मुकेश याद , सचिन यादव, सीताराम यादव, दिलीप यादव, अशोक यादव, हरेंद्र गोप, विशाल यादव, दीपक यादव, विक्की सिंह, गौतम सिंह, युगल यादव, सहदेव यादव, मनोज राणा, विजय राणा, मिथलेश श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव यादव, निषाद, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, राजकुमार यादव, पमपम यादव, उपमुखिया बालेश्वर यादव, रोहित यादव, राजकुमार केशरी, छोटू सिंह, पिंटू ठाकुर, सागर कुमार, मोनू यादव, रंजीत यादव, त्रिवेणी साहू, सुजीत यादव, नंद किशोर साव आदि ने मुख्य भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम

आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही