Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन दिन तक कोरोना के लक्षण नहीं तो हो गए निगेटिव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : होम आइसोलेशन के मरीजों में तीन दिन तक अगर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हो तो उन्हें निगेटिव मान लिया जाएगा. जांच करने की जरूरत नहीं है. डॉ राजकुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है. हालांकि अब तक मरीजों में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई है. उन्हें होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है. घर में आइसोलेटेड कोविड पेशेंट को दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है.

       आइसोलेशन के लिए हिम्मत एप

कोविड संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन के लिए हिम्मत एप से आवेदन कर सकते हैं. हिम्मत एप https://isolate.egovdhn.in

लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है. आवेदन करने के बाद होम आइसोलेशन की शर्तों को पूरा करने वाले व्यक्ति को अनुमति मिल सकती है. डॉक्टर सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए सभी प्रखंडों के बीडीओ और वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है. संबंधित व्यक्ति को अपने प्रखंड के नोडल पदाधिकारी से संपर्क करके आवेदन करना है. डा सिंह ने बताया कि फिलहाल होम आइसोलेशन की सुविधा वैसे लोगों को दी जा रही है. जिनकी उम्र 50 वर्ष से नीचे है. 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा. गंभीर बीमारी से पीड़ित को भी होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी.

टेलीमेडिसिन से डॉक्टर दे रहे हैं परामर्श

होम आइसोलेशेटेड मरीजों को टेलीमेडिसिन से प्रतिदिन वीडियो एवं ऑडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है. आईटी नोडल शकुन शान ने बताया कि डॉ पीपी पांडे, डॉ राजीव कुमार सिंह तथा डॉ अमिताभ त्रिगुनाइत होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को वीडियो एवं ऑडियो कॉल के जरिये चिकित्सीय परामर्श देते हैं. डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए मेडिकल किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. मेडिकल किट में एजिथ्रोमाइसिन, सिट्रीजिन, बिटामिन-सी, विटामिन-बी, पेरासिटामोल, ओआरएस, मास्क तथा गोलियों के सेवन की पूरी जानकारी दी जाती है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-war-room-set-up-for-telemedicine-facility/">बोकारो

: टेली मेडिसिन सुविधा को लेकर वार रूम का गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही