Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पौधे लगे तो उसे बचाया भी जाए

Advertisement
Advertisement
-इस वर्ष 1 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी में वन विभाग -झारखंड में घने वन क्षेत्र और झाड़ी क्षेत्र में आयी है कमी Kaushal Anand Ranchi: झारखंड को हरा-भरा रखने के लिए इस वर्ष वन विभाग ने खुद और विभिन्न माध्यमों से राज्य में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. ये पेड़ सार्वजनिक स्थल की खाली जगहों व जंगलों में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगाए जाने हैं. मॉनसून के आगाज के साथ अब पौधरोपण की भी तैयारी शुरू हो चुकी है. लेकिन केवल पौधरोपण करने भर से कुछ नहीं होगा. यह बेहद जरूरी है कि जो पौधे लगाए गए हैं, उसे बचाया भी जाए, तभी इसकी सार्थकता साबित होगी. झारखंड में मध्यम वन क्षेत्र में तो बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि घने वन क्षेत्र और झाड़ीनुमा वन क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गयी है.

झारखंड के वन क्षेत्र से जुड़े फैक्ट

-राष्ट्रीय वन नीति 1988 के हरियाली अभियान के तहत सरकारी आंकड़ों के अनुसार, झारखंड ने निर्धारित लक्ष्य 2022 में ही प्राप्त कर लिया है. -झारखंड में वन और पौधरोपण राज्य के दृष्टिकोण से कुल भौगोलिक क्षेत्र का 33.21 प्रतिशत है. -झारखंड में वन आवरण (जंगल सहित) कुल 26475 वर्ग किमी है. -आईएसएफआर (इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट) 2019 के अनुसार, झारखंड का मध्यम वन क्षेत्र 110 किलोमीटर बढ़ा है. अब कुल वन क्षेत्र 2261 वर्ग किमी हो गया है, जिसमें 1540 वर्ग किमी वन क्षेत्र व 721 वर्ग किमी वृक्ष क्षेत्र है. - घना वन क्षेत्र 2019 के मुकाबले 2021 में घटा है. आईएसएफआर की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में घना वन क्षेत्र 2603.2 वर्ग किमी था, जबकि 2021 में यह घटकर 2601.2 वर्ग किमी रह गया. -आईएसएफआर रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में झारखंड में वन क्षेत्र 29.76 प्रतिशत था, जबकि 2021 में यह घटकर 29.62 प्रतिशत पर आ गया है. -भारत के भौगोलिक क्षेत्र में 22.62 प्रतिशत झारखंड क्षेत्र है. -पिछले 22 साल में करीब 20 करोड़ पौधे लगाए गए, जिसमें से 10 करोड़ ही जीवित हैं.आधे यानी 10 करोड़ पौधे मर गए. -केवल पिछले पांच वर्ष में 12 करोड़ पौधे लगाए गए, जिस पर 800 करोड़ खर्च किए गए. एक पौधे के रखरखाव का खर्च 80 से 85 रुपए हुआ. -झारखंड के वन क्षेत्र के दायरे में झाड़ियां भी आती हैं. लेकिन ये घटी हैं. 2021 में कुल 584.20 वर्ग मीटर झाड़ियां चिह्नित की गयी हैं, जबकि 2019 में ये करीब 688 वर्ग किमी थी. - 2021 में मॉडरेट वन क्षेत्र 9688.91 वर्ग किमी पाया गया है, जबकि 2019 में यह 9687.37 वर्ग किमी था. -ओपेन फॉरेस्ट एरिया में बढ़ोतरी हुई है. 2021 में करीब 11431.18 वर्ग किमी पाया गया, जबकि 2919 में यह 11320.85 वर्ग किमी था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही