Search

 
 
 

नगर निगम का पिछड़ा वर्ग आरक्षण सर्वे रिपोर्ट जारी, सात दिनों के अंदर दर्ज कराएं आपत्ति

 
नगर निगम का डोर-टू-डोर सर्वे की रिपोर्ट में है आपत्ति तो सात दिनों के अंदर दर्ज कराएं शिकायत Ranchi :  रांची नगर निगम ने रांची नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है. निगम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट भी जारी कर दी है. सर्वेक्षण रिपोर्ट रांची नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट https://www.ranchimunicipal.com/">https://www.ranchimunicipal.com/">https://www.ranchimunicipal.com/

और रांची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है. यदि किसी को इस रिपोर्ट पर कोई आपत्ति हो तो वे प्रकाशन (रिपोर्ट पब्लिश) की तारीख से सात दिनों के अंदर अपना लिखित आपत्ति संबंधित अधिकारियों के पास दर्ज करा सकते हैं. आम नागरिकों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी की जायेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-34-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" />

27 दिसंबर से शुरू हुआ था सर्वे का काम

सहायक प्रशासक सह शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी  (नगरपालिका) सह-उपायुक्त के निर्देश पर 27 दिसंबर 2024 को सर्वेक्षण शुरू किया गया था. इसके तहत नगर निगम ने घर-घर जाकर सर्वे किया. इसके बाद सर्वे की रिपोर्ट जारी की गयी. इसका उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा कर रहा है. कहा कि नागरिकों की राय नगर निगम के लिए अहम है.

इन्हें दी गयी है सर्वे रिपोर्ट की जानकारी :

  • 1. प्रशासक, रांची नगर निगम
  • 2. जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रांची
  • 3. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), रांची
  • 4. जिला जन संपर्क सूचना पदाधिकारी
  • 5. I.T सेल, रांची नगर निगम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही