Search

पृथ्वी है तो हम हैं : डाॅ. गंगवार II समेत बोकारो की 3 खबरें एक साथ

डीपीएस बोकारो में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Bokaro : अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर डीपीएस बोकारो में सोमवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. धरती मां के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हुए इसकी रक्षा का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. प्राइमरी व सीनियर, दोनों ही इकाइयों में विद्यार्थियों ने इस वर्ष की विषयवस्तु (थीम) प्लैनेट वर्सेस प्लास्टिक पर आधारित विभिन्न जागरूकतापरक गतिविधियों में भाग लिया और पृथ्वी की रक्षा का संदेश दिया. कक्षा एक की छात्रा शान्वी श्रीनिधि ने धरा की महत्ता बताकर अपनी प्रस्तुति से सभी को मोहित कर दिया. कक्षा चार व पांच के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पृथ्वी की रक्षा का संदेश दिया. बच्चों ने प्रकृति के संरक्षण की शपथ ली. प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि पृत्वी है, तभी हम सभी हैं. इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व और धर्म है. प्राचार्य ने बच्चों के साथ स्वयं भी पौधे लगाए. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर निर्भरता को कम करना है. इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. इसमें बच्चों की भागीदारी महत्वपूर्ण है.

 प्लास्टिक प्रदूषण बना वैश्विक संकट : डॉ. प्रभाकर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/4-प्लास्टिक-प्रदूषण_878-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kathara (Bokaro) : बेरमो के जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर एनएसएस व आईक्यूएसी की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है. प्लास्टिक प्रदूषण विश्व में बड़ी समस्या बनता जा रहा है. यह वैश्विक संकट बन गया है. इसका मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने प्लास्टिक की जगह कपड़ा के थैले प्रयोग में लाने की अपील की. वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. गोपाल प्रजापति ने कहा कि वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जनसंख्या विस्फोट जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे समक्ष खड़ी हैं. सेमिनार में प्लास्टिक मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया गया. साथ ही बच्चों ने इस मुद्दे पर पेंटिंग्स बनाकर भी लोगों को जागरूक किया. मौके पर आईक्यूएसी कोऑर्डिंटर डॉ अरुण कुमार रॉय, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ आरपीपी सिंह, वर्षा कुमारी, दिव्या कुमारी शर्मा, गुलबशा प्रवीन, प्रियंका कुमारी, नीलू कुमारी, छूलेशर यादव, अभय कुमार डे व अन्य उपस्थित थे.

फैमिली कोर्ट के नए जज अरविंद कुमार ने कार्यभार संभाला

[caption id="attachment_876926" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/6-फैमिली-जज-अरविंद_154-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फैमिली कोर्ट के नए जज का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी[/caption] Bokaro : बोकारो फैमिली कोर्ट के नवनियुक्त जज प्रथम अरविंद कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. अरविंद कुमार 2002 बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं. प्रधान जिला जज में इनकी पदोन्नति 28 मार्च 2022 को हुई थी. वह बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. इससे पहले वह गढ़वा, धनबाद, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, सहिबगंज, राजमहल, चतरा, गिरिडीह, देवघर में न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनके पिता अशोक बिहारी सिंह पेशे से वकील हैं. बोकारो कोर्ट में अरविंद कुमार का इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की ओर से नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. अधिवक्ता वंशिका सहाय, संजीत सिंह, दीपिका सिंह, हसनैन आलम, फटिक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, निखिल डे, इंद्रनील चटर्जी, कमल कुमार सिन्हा, सुनील चांडक ने फैमिली कोर्ट के नए जज को शुभकामनाएं दी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-husband-dies-wife-injured-in-road-accident-in-jamua/">गिरिडीह

: जमुआ में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp