Search

धनबाद में मास्क चेकिंग अभियान नहीं, तो लोगों को परवाह भी नहीं

DHANBAD :  शहर में कोरोना ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ ली है. रोज बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं. महामारी की रोकथाम के लिए 3 जनवरी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गाइड लाइन जारी कर दी है. परंतु राज्य सरकार जैसी सक्रियता और चिंता धनबाद जिला प्रशासन में नहीं दिख रही है.

     मास्क चेकिंग नहीं होने से लोग हुए बेखौफ

इधर लोग बगैर मास्क लगाए बेखौफ घूम रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं, तो प्रशासन ने ऐसे लोगों को खुली छूट दे रखी है. पहले की तरह न तो कहीं मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और न ही उन्हें किसी माध्यम से चेतावनी दी जा रही है. भीड़ लगाने पर कोई रोक-टोक नहीं होने से लोग सरकार की सारी घोषणाओं और चेतावनियों को हल्के में ले रहे हैं. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी राजीव रंजन शर्मा ने बताया कि फिलहाल चेकिंग अभियान, हेलमेट, नो पार्किंग आदि के लिए चलाया जा रहा है. मास्क चेकिंग के बारे में उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी का आदेश अभी तक नहीं आया है. आदेश मिलने पर अभियान चलाया जा सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-crowd-decreased-in-maithon-dam-the-effect-of-restrictions/">धनबाद

:   मैथन डैम में भीड़ घटी, पाबंदियों का हुआ असर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//