Search

निषाद जाति को आरक्षण नहीं तो भाजपा से गठबंधन नहीं : मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जपला कर्पूरी मैदान में की सभा Hussainabad, Palamu:  सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान परिसर में जनसभा किया. इसमें हुसैनाबाद के साथ साथ झारखंड के पलामू, धनबाद, बिहार के रोहतास, औरंगाबाद सहित अन्य कई जिलों से वीआईपी के कार्यकर्त्ता और समर्थक पहुंचे थे. जनसभा में मुकेश सहनी ने निषाद जाति को आरक्षण देने की मांग की. आरक्षण की मांग को लेकर मंच से ही संकल्प कराया और कहा कि जब तक निषादों को अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड, बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों में आरक्षण नहीं दिया जाता तब तक हमलोग भाजपा के साथ गठबन्धन नहीं करेंगे. निषादों ने ललकारा है आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं. गठबन्धन नहीं तो वोट नहीं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-district-president-formed-several-committees-of-the-party/">धनबाद:

झामुमो जिला अध्यक्ष ने किया पार्टी की कई कमेटियों का गठन

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकाली जा रही

वहीं वीआईपी के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज कुमार निषाद ने कहा कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में की जा रही है. उसी कड़ी में पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा के जपला कर्पूरी मैदान में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश साहनी का आगमन हुआ है. अन्य जगहों पर भी जनसभा कर अपनी आवाज को बुलन्द करेंगे. मौके पर झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, झारखंड प्रदेश सचिव मनोज कुमार निषाद, जिलाध्यक्ष भरदुल चौधरी, औरंगाबाद जिला सचिव अनिल चौधरी, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष जगदीश चौधरी, राजू चौधरी अमरेंद्र ठाकुर ,धनंजय चौधरी, विकास निषाद,अरविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, परमानंद चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-leaders-of-india-alliance-condemned-the-statement-of-mp-ramesh-vidhuri/">बेरमो

: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सांसद रमेश विधूड़ी के वक्तव्य की निंदा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp