दस सालों में बीजेपी से आहत हैं आदिवासी, झारखंड का दौरा होगा विफल साबित
Ranchi : सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे पर कहा कि झारखंड में आदिवासियों की कई समस्याएं हैं, जिनकी मांग सालों से आदिवासी करते रहे हैं. लेकिन आदिवासियों की समस्याओं का हल निकालने में केंद्र सरकार विफल रही. नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आदिवासियों से वादा किया था कि अगर वह दुबारा सत्ता में आये तो सरना कोड देश में लागू करेंगे, लेकिन सिर्फ आदिवासियों को वोट लेने के लिए झूठ बोल कर वोट लेकर 12 सीट जीते, लेकिन सरना धर्म कोड लागू करने में विफल साबित हुये. आगे अजय तिर्की ने कहा कि पेसा कानून, सीएनटी एक्ट से छेड़छाड, आदिवासियों के पलायन पर रोक नहीं लगाई जा सकी है. जंगलों को उजाड़कर उद्योगपतियों को सौंपने का काम किया जा रहा है, जो आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. 400 से अधिक सालों से रह रहे आदिवासी जंगल कटने से बेघर हो रहे हैं.आदिवासियों का अपमान नहीं भूल सकते
अजय तिर्की ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश पेशाब कांड, मनीपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना, एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल में डाल देना जैसे मामले को झारखंड के आदिवासी नहीं भूल सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा सफल नहीं होगा. आदिवासी इस बार उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/ranchi-residents-excited-about-pm-narendra-modis-arrival-see-pictures/">पीएमनरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर रांचीवासियों में उत्साह, देखें तस्वीरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment