New Delhi : वाईएस आरकांग्रेस (YSR Congress )ने कहा है कि यदि संसद में मोदी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग हुई, तो वह सरकार का साथ देगी. वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने संसद में नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन करने का फैसला किया है. कहा कि विपक्षी गुट INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हम मतदान करेंगे.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वाईएसआर कांग्रेस का एलान विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका
YSR Congress का यह एलान विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, जगन की पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA. का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसका समर्थन केंद्र सरकार को मजबूत करेगा. राज्यसभा में, जहां एनडीए के पास नंबर्स कम हैं, वहां वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन विपक्ष को मुश्किल में डालेगा.
केंद्र सरकार को कमजोर करने की कोशिश करना राष्ट्रीय हित में नहीं
बता दें कि 26 दलों के विपक्षी गठबंधन(INDIA) ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर प्रधानमंत्री मोदी से सदन के अंदर मणिपुर की स्थिति पर वक्तव्य देने की मांग की है. लोकसभा अध्यक्ष ने नोटिस स्वीकार कर लिया है, लेकिन तिथि पर अभी कोई निर्णय सामने नहीं आया है. वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से देश को कैसे मदद मिलेगी. उनके अनुसार मणिपुर में जारी अशांति के समय में केंद्र सरकार को कमजोर करने की कोशिश करना राष्ट्रीय हित में नहीं है. कहा कि यह एक-दूसरे के खिलाफ नहीं बल्कि मिलकर काम करने का समय है.
दिल्ली सेवा अध्यादेश आसानी से होगा पास
केंद्र सरकार ने दिल्ली अध्यादेश बिल को सोमवार को लोकसभा में पेश करने की बात कही है. लोकसभा में तो सरकार को पूर्ण बहुमत है. राज्यसभा की बात करें तो अब वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन से राज्यसभा में भी यह पास हो जायेगा. वाईएसआर कांग्रेस ने कहा है कि वह दिल्ली सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए विधेयक लाये जाने पर राज्यसभा में सरकार के पक्ष में वोट करेगी. वाईएसआरसीपी के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में नौ सांसद हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment