Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रेम संबंध में आड़े आये तो माता-पिता को रास्ते से हटा दिया

Jamshedpur (Ashok kumar) : शहर में एक बार फिर प्रेम संबंध में रिश्ते का कत्ल किया गया है. टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में सोमवार को माता-पिता की हत्या का मामला सामने आया था. घटना के ठीक दूसरे दिन यह बात सामने आयी है कि प्रेम संबंध में आड़े आने पर दोनों ने मिलकर माता-पिता को रास्ते से हटा दिया. इसके पहले प्रेमी और प्रेमिका की ओर से घर से भागने की योजना बनायी गयी थी. घटना की रात 1.30 प्रेमी घर पर बजे आया हुआ था. दोनों घर से निकल ही रहे थे कि अचानक से भूपेंद्र मंडल जाग गये. विरोध करने पर भूपेंद्र पर हथौड़ी से हमला कर दिया. इसके बाद जब सविता जागी, तब उसपर भी हथौड़ी से हमला करके रास्ते से हटा दिया. इसके बाद प्रेमी नाबालिग प्रेमिका को लेकर बिरसानगर में उस मकान में चला गया जहां पर वह किराये में रहता था. [caption id="attachment_384100" align="aligncenter" width="601"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/khusbu-mother-father-2-1.jpg"

alt="" width="601" height="400" /> भूपेंद्र और सविता की फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-raped-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में महिला से दुष्कर्म

तीन माह पहले ही हुई थी दोनों की जान-पहचान

दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही जान-पहचान हुई थी. पहले प्रेमी नाबालिग के मकान के बगल में ही किराये का मकान में रहता था. इधर 20 दिनों पूर्व वह मकान खाली कर बिरसानगर में रह रहा था. इस बीच दोनों की नजदीकियां कम नहीं हुई थी.

दिल्ली में दोनों की बढ़ गयी थी नजदीकियां

इधर बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व दोनों अपने एक रिश्तेदार के साथ दिल्ली गये हुये थे. दिल्ली में ही दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ गयी थी. दिल्ली से लौटने के बाद दोनों घर से भागने की योजना बना रहे थे. घटना की रात भी भागने की ही योजना बनायी थी, लेकिन माता-पिता के जाग जाने के कारण दोनों की हत्या कर दी. प्रेम-संबंध के कारण ही दोनों ने मिलकर भूपेंद्र और सविता की हत्या की थी. घटना की देर रात प्रेमी अपनी नाबालिग प्रिमका के घर पर आया हुआ था. दोनों घर से भागने की ही योजना बनाये हुये थे, लेकिन माता-पिता के जाग जाने के कारण उन्होंने अचानक से योजना बदल दी और हथौड़ी से हमला कर दोनों की हत्या कर दी. पुलिस मामले का खुलासा आज ही करेगी.   -के विजय शंकर, सिटी एसपी, जमशेदपुर. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-daughter-found-missing-in-telco-couple-murder-case/">जमशेदपुर:

टेल्को दंपति हत्याकांड में लापता नाबालिग बेटी बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही