Search

 
 
 

खपत की यही रफ्तार रही, तो 50 साल में खत्म हो जाएंगे कच्चे तेल के भंडार

 
राज्यसभा में मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा
New Delhi : विश्व भर में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत अगर मौजूदा दर से जारी रही, तो अगले करीब 50 साल में कच्चे तेल के भंडार समाप्त हो जाएंगे. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को राज्यसभा में कहा, एनर्जी इंस्टीट्यूट (ईआई) स्टेटिस्टीकल रिव्यू ऑफ वर्ल्ड एनर्जी- 2023 में प्रकाशित वर्तमान भंडार और उत्पादन अनुपात के अनुसार अनुमान है कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार उनके इस्तेमाल की दरों में परिवर्तन नहीं होने की स्थिति में क्रमशः 53.5 वर्ष तथा 48.8 वर्ष तक चलेंगे. हालांकि, भारत सहित कई देश इसे देखते हुए स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास और उनके इस्तेमाल एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में जोर दे रहे हैं.

हरित हाइड्रोजन सहित स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास पर जोर

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सरकारें जैव ईंधनों, संपीड़ित जैव गैस, हरित हाइड्रोजन सहित स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास और उनके इस्तेमाल तथा हाइड्रोकार्बनों को प्रतिस्थापित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों आदि को अपनाने की दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण बढ़ाने, डीजल में जैव डीजल का मिश्रण बढ़ाने, किफायती परिवहन के लिए दीर्घकालिक विकल्प (सतत) के तहत संपीड़ित जैव गैस संयंत्र स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें – एकलव्य">https://lagatar.in/6329-posts-in-eklavya-model-residential-schools/">एकलव्य

मॉडल आवासीय विद्यालयों में 6329 पदों पर निकली बहाली, जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही