Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंटेंगे तो कटेंगे पर भारी पड़ गया, जोड़ते हैं जोड़ते रहेंगे का नारा

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव बटेंगे तो कटेंगे की जगह जोड़ते हैं जोड़ते रहेंगे का नारा भारी पड़ गया. वहीं गोगो दीदी योजना पर मईंया योजना भारी पड़ गई. शनिवार को जनता का जो फैसला सामने आया, उससे एक तस्वीर सामने यह निकल कर आई की बीजेपी के घुसपैठ के मुद्दा को जनता ने नकार दिया. मईंया योजना और जोड़ते हैं जोड़ते रहेंगे का नारा आखिरकार डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो गया. पीएम सहित बीजेपी के टॉप लीडरों ने घुसपैठ को लेकर इंडि गठबंधन को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वहीं इंडि गठबंधन ने भी जोड़ते हैं जोड़ते रहेंगे के स्लोगन के साथ काउंटर अटैक किया. खुद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र की योजनाएं समाज को जाति-धर्म के आधार पर विभाजित करती है. हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे.

आधी आबादी ने की ताबड़तोड़ की वोटिंग

झारखंड में पिछले बार की तुलना में महिला वोटरों की संख्या में 33.37 फीसदी का इजाफा हुआ है. राज्य में महिला वोटरों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 20 हजार 548 है. आधी आबादी ने इस बार के चुनाव में ताबड़तोड़ वोटिंग की. यह भी एक डिसाइडिंग फैक्टर बना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही