Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुभम संदेश एक्सक्लूसिव : महिलाओं को नौकरी चाहिए तो चार घंटे में 14 किमी पैदल चलना होगा

नियम-कानून : झारखंड वन सेवा नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त नियमावली 2024 की अधिसूचना जारी पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा अभ्यर्थी का रिश्तेदार अगर मिर्गी या पागलपन से पीड़ित है, तो देना होगा विवरण Ravi Bharti Ranchi : राज्य में अगर महिलाओं को वन विभाग में नौकरी करनी हो, तो उन्हें चार घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलना होगा. वहीं पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए चार घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा. वन विभाग ने झारखंड वन सेवा नियुक्ति, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त नियमावली 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना वन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से जारी की गई है.

फ्लैट फूट वाले उम्मीदरवार माने जाएंगे अयोग्य

नियमावली की शर्तों के अनुसार, उम्मीदवार का स्वास्थ्य अच्छा होना अनिवार्य होगा. उसे झारखंड वन सेवा के सदस्य के रूप में दक्षतापूर्वक कर्तव्यपालन करने में बाधा डालने वाली शारीरिक दिव्यांगता से मुक्त होना चाहिए. वर्णांधता, रतौंधी एवं फ्लैट फुट वाले उम्मीदवार अयोग्य माने जायेंगे. उम्मीदवार की आयु अधियाचना वर्ष की पहली अगस्त को 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.

क्या होगी शारीरिक योग्यता

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि इसी कैटेगरी में महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 145 सेंटीमीटर होनी चाहिए. अन्य कोटि में पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए. वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई बिना सीना फुलाए 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए.

उम्मीदवारों को इनका देना होगा विवरण

• छोटी चेचक, आर्वतक या कोई अन्य बुखार, पीव सहित गिल्टी की अपवृद्धि, रक्त वमन, अस्थमा, फेफड़ों का सूजन, हृदय की बीमारी, बेहोशी का दौरा, गठिया, उंडुक पुच्छ से पीड़ित हुए हैं ? •दुर्घटना जनित कोई अन्य बीमारी, जिसमें परिरोध अपेक्षित हो या कोई चिकित्सकीय या शल्य चिकित्सा अपेक्षित हो? शरीर पर कोई स्थायी कुप्रभाव या दिव्यांगता का उल्लेख करें. • अंतिम टीकाकरण कब हुआ था? • यक्ष्मा, गंडमाला, गठिया, अस्थमा, मूर्च्छा मिर्गी या पागलपन से ग्रसित हुए हैं? • अत्यधिक कार्यवश या किसी अन्य कारणवश अधीरता से ग्रसित हुए हैं ? • कभी हेपेटाइटिस या एड्स से ग्रसित हुए हैं ? इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-will-give-a-befitting-reply-to-modi-government-in-the-elections-mathura-mahato/">बोकारो

: मोदी सरकार को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी- मथुरा महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही