Patna : आज कल सड़कों पर PAPA, BOSS सहित अन्य शब्द लिखी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां फर्राटा भरती नजर आती हैं. अगर आप बिहार में रहते हैं और आपने भी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ किया है तो सतर्क हो जायें. अगर आपकी गाड़ी पकड़ी जाती है तो आप पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. परिवहन विभाग ने इसको लेकर कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है. परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विभागीय समीक्षा के बाद खुद इस बात की जानकारी दी है. विजय कुमार चौधरी के निर्देश के बाद विभाग भी इसको लेकर सतर्क हो गया है.
नंबर प्लेट पर बॉस या पापा जैसे शब्द लिखा है तो हो जायें सतर्क, पकड़े गये तो होगी कार्रवाई
Last Updated: Mar 09, 2024 12:00 AM (IST)