Search

 
 
 

मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं, तो हमारे मार्च में शामिल हों, लाठियों की परवाह न करें : राहुल गांधी

National News : उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, यह किसी एक राजनीतिक दल का मार्च नहीं है. यह भारत की आत्मा के लिए एक मार्च है. लिखा कि जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं, जो लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, वे सभी आयें और हमारे साथ जुड़ें,
 
राहुल गांधी  (फाइल फोटो)

National News :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र समूहों सहित सभी तबके के लोगों से आग्रह किया है कि वे सभी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित रैली में देश के लोकतंत्र को बचाने, वोटों की चोरी रोकने और संविधान की रक्षा करने के लिए शामिल हों.

 

 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, यह किसी एक राजनीतिक दल का मार्च नहीं है. यह भारत की आत्मा के लिए एक मार्च है. लिखा कि जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं, जो लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, वे सभी आयें और हमारे साथ जुड़ें, 

 


राहुल गांधी ने लिखा,  यह एक अनोखा विरोध प्रदर्शन है यह पूरे देश के लिए विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन है. उन्होंने छात्रों से कहा, आप पुलिस की चिंता न करें. लाठियों की परवाह न करें. भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे अपनी पुरानी हरकतों को दोहरा सकें. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा,  आइए, हमारे साथ मार्च में शामिल हों.  हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करेंगे और भारत देश को सुरक्षित रखेंगे. डरने की कोई बात नहीं है. 

 


राहुल गांधी ने सभी छात्र समूहों से अपील की कि चाहे आपकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो, अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर खुद हमला हो रहा है. आपकी अभिव्यक्ति की आज़ादी, आपके विचार और आपकी सोच खतरे में है, तो आइए और हमारे साथ जुड़िए. यह एक ऐतिहासिक मार्च होगा. इस देश की आत्मा को बचाने के लिए एक मार्च. मुझे आप सभी के वहां आने का इंतज़ार रहेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही