Search

 
 
 

नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही की तो गिरेगी गाज, डीजीपी कल करेंगे समीक्षा

 
Ranchi : नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर गाज गिरेगी. इसे लेकर गुरुवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह जिले के एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. झारखंड हमेशा अफीम समेत अन्य नशीले पदार्थ के उत्पादन को लेकर सवालों के घेरे में रहा है. इसके उत्पादन और उपभोग में वृद्धि देखी गयी है. कई बार तो हाइकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निदेश दिये हैं. झारखंड पुलिस के मुताबिक, बीते पांच सालों में करीब 2024 कांड दर्ज किये गये हैं. जबकि उक्त कांडों में करीब 4949 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है. अफीम उत्पादन और उपभोग सबसे ज्यादा चतरा, पलामू, लातेहार और रांची में दर्ज किया गया है. इस समस्या के निवारण के लिए दीर्घकालीन योजना तैयार की गयी है. इसे भी पढ़ें -पुलिस">https://lagatar.in/vehicles-seized-by-police-should-not-be-kept-in-open-in-police-stations-unless-investigation-is-necessary-high-court/">पुलिस

द्वारा जब्त गाड़ियों को थानों में खुले में नहीं रखें, जब तक जांच जरुरी न हो: हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही