Search

 
 
 

Health News : पीठ व कमर दर्द से हैं परेशान, तो रोज करे ये योगासन, मिलेंगे फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दिन के 8 से 9 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं.
 

Lagatar Desk : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दिन के 8 से 9 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं.चाहे ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से गर्दन, कंधे, पीठ और कमर में दर्द की समस्या आम हो गई है.

 

हालांकि, इन परेशानियों से राहत पाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है. यदि आप दिन में सिर्फ 5 मिनट निकालकर कुछ आसान योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें, तो शरीर को काफी राहत मिल सकती है. इन अभ्यासों को आप ऑफिस की कुर्सी के पास या घर में अपनी डेस्क के आसपास भी आसानी से कर सकते हैं.

 

गर्दन स्ट्रेच 

आराम से सीधे बैठें या खड़े हो जाएं. धीरे-धीरे गर्दन को दाईं ओर झुकाकर 10–15 सेकंड तक रोकें. इसके बाद बाईं ओर भी यही प्रक्रिया दोहराएं. फिर गर्दन को हल्के-हल्के आगे और पीछे झुकाएं.

 

Stretches for Neck Pain Relief: 5 Neck Stretches (Exercises) You Should Do  Every Day to Get Rid of Nasty Pain


शोल्डर रोल और आर्म स्ट्रेच 

दोनों कंधों को धीरे-धीरे आगे और पीछे गोल घुमाएं. इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाकर अच्छी तरह स्ट्रेच करें, गहरी सांस लें और फिर हाथों को धीरे-धीरे नीचे ले आएं.

 

5 Minute Office Yoga Routine For Workers Desk Yoga Sitting Job

कैट-काउ स्ट्रेच (मार्जरी आसन) 

कुर्सी पर सीधे बैठें. सांस लेते हुए छाती को आगे निकालें और पीठ को हल्का मोड़ें. सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठुड्डी को नीचे ले आएं. इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं.

मार्जरीआसन-बिटिलासन (बिल्ली-गाय): लाभ, चरण और विभिन्नताएँ | माययोगटीचर

सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट 

कुर्सी पर बैठकर शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं और कुर्सी के पीछे का सहारा लें. 15–20 सेकंड तक रुकें, फिर दूसरी ओर यही प्रक्रिया दोहराएं.

 

Sitting Half Spinal Twist (Ardha Matsyendrasana) | The Art of Living


गहरी श्वास (डीप ब्रीदिंग) 

आराम से बैठें, आंखें बंद करें और नाक से गहरी सांस लें. कुछ सेकंड तक सांस रोकें और फिर धीरे-धीरे मुंह या नाक से छोड़ें. इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहराएं.

 

आराम पाने के लिए गहरी सांस लेने के 5 तरीके

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही