Search

 
 
 

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन कहा जाता है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तेजी से फैलती एक गंभीर बीमारी बन चुकी है.
 

Lagatar desk : हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन कहा जाता है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तेजी से फैलती एक गंभीर बीमारी बन चुकी है. इसे साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है. क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजर नहीं आते, लेकिन यह धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाता रहता है. यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह हृदय, किडनी और मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

 

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

अनुवांशिकता: परिवार में उच्च रक्तचाप का होना जोखिम बढ़ाता है.

मोटापा: अधिक वजन धमनियों पर दबाव डालता है.

तनाव: मानसिक तनाव और चिंता रक्तचाप बढ़ा सकते हैं.

अस्वास्थ्यकर खानपान: अधिक नमक, वसा और प्रोसेस्ड फूड का सेवन.

शारीरिक निष्क्रियता: व्यायाम की कमी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है.

 

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण

सुबह सिरदर्द महसूस होना

चक्कर आना और थकान

छाती में भारीपन, सांस लेने में कठिनाई

नाक से खून आना

अनिद्रा और बेचैनी

दिल की धड़कन तेज या अनियमित होना

धुंधला या दोहरा दिखना

 

हाई ब्लड प्रेशर के 10 घरेलू उपाय


लहसुन: रोजाना खाली पेट 1–2 कच्ची लहसुन की कलियां खाना .

मेथी : 2 चम्मच मेथी को पानी में उबालकर सुबह-शाम सेवन.

नींबू का रस: आधा नींबू गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह पिएं.

तुलसी और नीम के पत्ते: सुबह 5–5 पत्तियां चबाएं.

आंवला: रोजाना एक आंवला या उसका रस.

प्याज का रस और शहद: समान मात्रा में मिलाकर रोजाना एक चम्मच.

दालचीनी: पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें.

शहद और लहसुन मिश्रण: हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है.

धनिया और पुदीना का रस: ताजा रस निकालकर सुबह सेवन.

सौंफ का पानी: नियमित पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही