Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वोट नहीं दोगे, तो योगी ने बुलडोजर मंगवा लिये हैं...वाले बयान पर भाजपा  विधायक टी राजा के खिलाफ हैदराबाद में FIR

Advertisement
Advertisement
Lucknow/Hyderabad : उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव से जुड़े बुलडोजर वाले बयान को लेकर तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह  के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने FIR दर्ज किया है. बता दें कि टी राजा ने यूपी में वोट नहीं देने वालों को धमकाने की कोशिश की थी, जिसका संज्ञान चुनाव आयोग ने लिया है. खबरों के अनुसार चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी ने तेलंगाना से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा था. टी राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को भाजपा को वोट न देने पर अंजाम भुगतने के लिए धमकाने की कोशिश की थी. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-telangana-cm-kcr-will-meet-uddhav-thackeray-sharad-pawar-today-sanjay-raut-lost-his-cool-on-the-question-of-permission-from-sonia-gandhi/">मुंबई

:  तेलंगाना के CM केसीआर की उद्धव ठाकरे, शरद पवार से मुलाकत आज, सोनिया गांधी से परमिशन के सवाल पर संजय राउत ने आपा खोया… 

चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का  बैन लगा

इसी क्रम में आयोग ने टी राजा सिंह को 72 घंटे तक चुनाव प्रचार सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और साक्षात्कार, मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया) पर सार्वजनिक भाषण देने पर प्रतिबंधित कर दिया है.  जान लें कि पाबंदी कीसमय सीमा कल शनिवार शाम 6 बजे से शुरू हो गयी है. इससे पूर्व चुनाव आयोग द्वारा टी राजा सिंह के बयान वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के अनुसार टी राजा सिंह ने अपनी टिप्पणी में कहा था,जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं उन्हें पता होना चाहिए कि योगी जी ने यूपी में हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिये हैं. इसे भी पढ़ें :  कानपुर">https://lagatar.in/kanpur-mayor-accused-of-sharing-photo-while-voting-dm-said-fir-will-be-registered-clarified/">कानपुर

की मेयर पर वोट डालते फोटो शेयर करने का आरोप, डीएम ने कहा, FIR दर्ज होगी,  सफाई दी

यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना होगा..

उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए टी राजा ने कहा था कि आप जेसीबी और बुलडोजर का उद्देश्य जानते हैं. अगर आपको यूपी में रहना है, तो आपको योगी-योगी का जाप करना होगा या उत्तर प्रदेश छोड़ना होगा. कहा था कि मैं हिंदुओं से अपील करता हूं कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें.  कहा था कि चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जायेगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है. इसे भी पढ़ें :  उत्तर">https://lagatar.in/voting-started-in-16-districts-of-uttar-pradesh-sp-leader-shivpal-and-ram-gopal-came-to-cast-their-vote-said-akhilesh-will-become-the-chief-minister/">उत्तर

प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग शुरू, सपा के शिवपाल, रामगोपाल वोट डालने पहुंचे, बोले अखिलेश ही बनेंगे  मुख्यमंत्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही