Search

जाने को बोला हैं तो चले जाते हैं. थोड़ी आउटिंग भी हो जाएगी...

भूरा हरे झंडे वालों कू डरा धमकाकर यहां ले तो आया है, लेकिन ये बयानबाजी के सिवा यहां कुछ नहीं करेंगे. वैसे अभी तक ये बचे फिर रहे थे कि हम तो खुद अफगानिस्तान के साथ उलझे हैं. हमें तो शाब आप माफ ही करो. लेकिन भूरे की अब जान पर बनी पड़ी है इसलिए उसने अब सारे हरबे आजमा लेने है. इसलिए उसने सड़क पार से वर्दी वाले ओर कोट पेंट वाले दोनों को मरुस्थल बुलवाया और जमकर फटकार लगाई. दिन भर हाथ में पेनी लिए ये टेरीकाट की वर्दी पहने फिरते रहते हो? कुछ काम भी करोगे या.. ? अभी जानते नहीं हो मुझे एक फोन पर तंदूर गर्म करवा दुंगा...
 
  • युद्ध के हालात पर पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी...

Hasan Jamal Zaidi

भूरा हरे झंडे वालों कू डरा धमकाकर यहां ले तो आया है, लेकिन ये बयानबाजी के सिवा यहां कुछ नहीं करेंगे. वैसे अभी तक ये बचे फिर रहे थे कि हम तो खुद अफगानिस्तान के साथ उलझे हैं. हमें तो शाब आप माफ ही करो. लेकिन भूरे की अब जान पर बनी पड़ी है इसलिए उसने अब सारे हरबे आजमा लेने है. इसलिए उसने सड़क पार से वर्दी वाले ओर कोट पेंट वाले दोनों को मरुस्थल बुलवाया और जमकर फटकार लगाई. दिन भर हाथ में पेनी लिए ये टेरीकाट की वर्दी पहने फिरते रहते हो? कुछ काम भी करोगे या.. ? अभी जानते नहीं हो मुझे एक फोन पर तंदूर गर्म करवा दुंगा...

मैं यहां फंसा पड़ा हूं और तुम दोनों चिल्ल मारे पड़े हो? वर्दी वाले जवाब देते हैं.... जनाब हम तो बस काज बटन ओर थोड़ी बहुत तुरपाई का काम जानते हैं ! लेकिन आप ने यहां अपना पूरा शामियाना फाड़ रखा है. अब इसमें बताइए हम क्या कर सकते हैं ? हमने तो आपको रिपोर्ट दी थी और मना फरमाया था. लेकिन जनाब आपकी गांव में सुलेमानी कीड़ा है, आप हमारी बात पर ध्यान ही नहीं दिए...

भूरा लाल मुंह करके बोला हम जरा से लतियाए क्या गये, तुम्हारे भी अंदाज बदल गये ? हमें बता रहे हो ? इसे कोट पेंट वाले कू आगे लाओ.. ये क्यू पीछे छुपा खड़ा है ? यहां आ सिक्योरिटी इसे चेक करो इसके हाथ में कुछ था इसने अभी पतलून की जेब में कुछ छुपाया है ! जामा तलाशी में रुमाल पेन चश्मा ओर एक रसीद बुक निकलती है ।

भूरा ये केसी डायरी लिए घूम रहे हो ? दिखाओ क्या है इसमें ? हमारे खिलाफ कोई मैप तैयार कर रहे हो क्या ? अरे नहीं हुजूर.. ये तो बस ऐसे ही.. रसीद बुक है ! इधर आए थे तो सोचा कुछ चंदे की रसीदें भी काट लेंगे. हुजूर मैं ये नहीं कह रहा कि हम सिर्फ चंदा लेने आए हैं ! बल्कि मैं ये कह रहा हूं जनाब कि हमारे यहां भी तेल गैस की बहुत दिक्कत आ गई है !

जनाब  हम तो खुद परेशानी में मुब्तिला है. अब रमजान चल रहे हैं घरों में सेहरी अफ्तारी सब देखनी पड़ती है... वरना आवाम सुबह शाम हमें दुआएं देने लगती है. हुजूर इजाजत हो तो एक पर्ची आप के भी नाम से काट दूं ? एक इवांका बेटी के नाम से काट देता हूं.... राउंड फीगर में हिसाब हो जाएगा...

भूरा पगला जाता है... अबे तुम दोनों मुझे पागल बनाकर छोड़ोगे क्या ? एक वर्दी पहन कर पेनी लिए घूम रहा है तो दूसरा हाथ में रसीद बुक लिए ? अबे तुम लोग दुनिया में यही सब करने के लिए आए हो ?  सुधर जाओ और झूठ कम बोला करो अबे इतना तो मैं भी नहीं बोलता! 

मुझे तो ये भी पता है कि तुम ईरान बोर्डर से खूब स्मगलिंग का तेल चोरी करा रहे हो और यहां मेरा सूतिया काट रहे हो? फोरन अपने नेवल फ्लीट लेकर हार्मूस स्ट्रेट पहुंचो वरना फिर देख लेना... दोनों एक दूसरे की ओर देखते हुए बाहर निकलते हैं... और एक दूसरे से बतियाते है... अरे फील्ड मार्शल साहब अब कैसे करेंगे? इसने तो हमें फंसा दिया? फील्ड मार्शल... हमें वहां जाने को बोला हैं तो चले जाते हैं. थोड़ी आउटिंग भी हो जाएगी... अभी देखते है क्या सिचुएशन रहती है.

डिस्क्लेमरः यह लेखक के सोशल मीडिया वॉल से साभार लिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही