Search

 
 
 

अगर आपने मोबाइल एप के जरिए लिया है लोन, तो हों जाये सावधान

 
LagatarDesk: आरबीआई ने वैसे लोगों को चेतावनी दी है जो मोबाइल एप से लोन लेते है. उसने एप से लोन देने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है. आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों से सावधान रहे. मोबाइल एप से लोन देने वाली कंपनियों की अच्छी तरह से जांच कर ले. इसे भी पढ़ें:शेयर">https://lagatar.in/great-start-of-stock-market-sensex-300-points-strong-nifty-crosses-13700/12008/">शेयर

बाजार की शानदार शुरुआत, Sensex 300 अंक मजबूत, Nifty 13700 के पार

बैंक ने दिये ये सुझाव

  • KYC के लिए अनधिकृत एप पर साझा नहीं करें.
  • https:achet.rbi.org.in पर कर सकते है शिकायत़
इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-8-year-olds-body-recovered-from-well-road-rage-by-angry-people/12007/">रामगढ़

: 8 साल के बच्चे का शव कुएं से बरामद, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बिना दस्तावेज के दे रहे कई एप लोन

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे डिजिटल प्लेटफार्म में ग्राहकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इस प्लेटफार्म में बिना किसी दस्तावेज के ग्राहकों को लोन दिया जाता है. इसके बदले में उनसे भारी रकम और ब्याज वसूले जाते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों के डाटा का दुरुपयोग किया जाता है. इसे भी पढ़ें:सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-the-body-of-a-youth-missing-for-three-days-was-recovered-from-the-well/12004/">सिमडेगा

: तीन दिनों से लापता युवक का शव कुएं से बरामद

पैसे वापस करने में हुई देरी तो देते हैं धमकी

हाल ही में कई ऐसे चाइनीज एप के नाम सामने आये है जो केवल आधार कार्ड के आधार पर ही आपको लोन देती है. यदि ग्राहक लोन वापस करने में देरी करते हैं या फिर पैसा वापस करने से मना करते हैं तो ऐसी स्थिति में वे फोन पर उपलब्ध मेसेज, फोटो और अन्य दस्तावेज को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें:गोड्डा">https://lagatar.in/godda-divyang-is-wandering-from-rate-to-rate-for-pension-only-assurance-from-mla/11998/">गोड्डा

: पेंशन के लिए दर-दर भटक रहा दिव्यांग, विधायक से भी सिर्फ मिला आश्वासन

एप डाउनलोड करते ही चोरी कर लेते हैं डाटा

ग्राहक जैसे ही इस एप को अपने फोन में डाउनलोड करते है तो ये आपसे सारे परमिशन एक्सेस कर लेते हैं. जैसे ही आपने परमिशन दे दी, वे आपके फोन डाटा की चोरी कर लेते हैं. इसके बाद इसका दुरुपयोग करते हैं. इसे भी पढ़ें:सिमडेगा:">https://lagatar.in/farmer-sushil-lugun-became-self-sufficient-through-organic-farming/11985/">सिमडेगा:

ऑर्गेनिक खेती कर आत्मनिर्भर हुए किसान सुशील लुगुन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही