Search

 
 
 

आप पढ़ेंगे तो राज्य और देश आगे बढ़ेगाः बिशप

 
Ranchi : सत्य ज्योति निकेतन मध्य विद्यालय हरमू में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डाल्टनगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मस्कारेनहास थे. विद्यार्थियों ने नृत्य कर बिशप का स्वागत किया. बिशप ने विद्यालय का झंडा फहराया और प्रतिज्ञा ली. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परेड द्वारा अपने अनुशासन का प्रदर्शन किया. बिशप मस्कारेनहास ने संदेश देते हुए कहा कि सभी बच्चे झारखंड के और देश के भविष्य हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कह कि जैसे आप सभी विद्यार्थी बढ़ेंगे वैसे ही राज्य और देश बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि आप जिस उत्साह से खेलकूद में भाग लेते हैं, उसी उत्साह के साथ जिंदगी जीना है. पढ़ाई कर आगे बढ़ना है. खेल में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर फादर अशोक नगेसिया, जीरा देवी, अजय टोप्पो, बीआरसी ऑफिस से चौबे जी, फादर संजय गिद्ध, फादर सुमन, फादर अमरदीप, ब्रदर सुमन कुजूर, बच्चों के अभिभावक एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-has-identified-many-such-plots-which-were-forcibly-occupied-business-changing-nature-land-was-done-by-making-deeds-with-back-date/">ED

ने चिन्हित किए कई ऐसे भूखंड जिसपर हुआ बलपूर्वक कब्जा, बैक डेट से डीड बनाकर होता था जमीन की नेचर बदलने का धंधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही