Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल से भागे तो लगेगा ‘जोर का झटका’, इलेक्ट्रिक फेंसिंग का होगा पहरा

Ranchi : प्रदेश में जेलों की सुरक्षा को लांघ पाना अब किसी भी कैदी के लिए आसान नहीं होगा. अगर कोई कैदी जेल की चारदिवारी को लांघने का प्रयास भी करेगा, तो उसे बिजली का तेज झटका लगेगा. मंडल कारा गोड्डा को कैदियों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग लैस किया जायेगा. इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य जेल सुरक्षा कर्मियों पर निर्भरता को कम करना है, मौजूदा संख्या जो आवश्यक संख्या से बहुत कम है. इसे लेकर आईजी जेल के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने 1.04 करोड़ रूपया स्वीकृत किया है. इस रकम की निकासी गोड्डा जिला कोषागार से की जायेगी. इसे भी पढ़ें - नियोजन">https://lagatar.in/demand-for-implementation-of-planning-policy-candidates-will-campaign-on-twitter-on-friday-watch-video/">नियोजन

नीति लागू करने की मांगः शुक्रवार को ट्विटर पर अभियान चलाएंगे अभ्यर्थी, देखें वीडियो

क्या है इलेक्ट्रिक फेंसिंग

बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने के बाद अगर कोई कैदी बाड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है, तो उसे बहुत तेज झटका लगेगा. जिससे वह नीचे गिर जायेगा और उसी समय इलेक्ट्रॉनिक अलार्म डिवाइस सक्रिय हो जायेगा. जिससे जेल प्रहरियों का ध्यान आकर्षित होगा और इस तरह भागने की कोशिश विफल हो जायेगी. रांची और जमशेदपुर सेंट्रल जेल में पहले ही बिजली की बाड़ लगा दी गई है. इस डिवाइस को अन्य सभी केंद्रीय जेलों और डिवीजनल जेलों में शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/for-karnatak-assembly-election-election-commissions-team-reached-bangalore/">कर्नाटक

विस चुनाव का बिगुल बजने को तैयार, Election Commission की टीम बेंगलुरु पहुंची
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही