Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा में मंदिर चाहिए तो स्पीकर को बोलें, धर्म के नाम समाज को न बांटे बीजेपी : JMM

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा दिये जाने पर बीजेपी की ओर से मंदिर बनाने की उठी मांग पर जेएमएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अगर बीजेपी को भी विधानसभा में प्रार्थना के लिए जगह सुनिश्चित करवानी है तो स्पीकर को बोलें, वहां पर्याप्त जगह है, उसे अलॉट कर दिया जाएगा, लेकिन धर्म के नाम पर राज्य में दंगा-फसाद न करे. धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश न करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी में गंदी मानसिकता के लोग भरे पड़े हैं. ये लोग बस इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे प्रदेश को संप्रदाय और जातीयता के नाम पर बांटा जाये. इसे भी पढ़ें- विधानसभा">https://lagatar.in/speaker-should-also-build-hanuman-temple-given-room-namaz-in-the-assembly-cp-singh/">विधानसभा

में नमाज के लिए कमरा दिया तो हनुमान मंदिर भी बनवाएं स्पीकर: सीपी सिंह

बीजेपी विधायकों ने संसदीय इतिहास में लिखा काला अध्याय

विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान बीजेपी विधायकों के आचरण की भी जेएमएम ने कड़ी निंदा की है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने अपने आचरण से संसदीय इतिहास में काला अध्याय लिखने का काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक किसी के कंट्रोल में नहीं है. डेढ़ साल से जो पार्टी विधायक दल का नेता नहीं चुन पायी है, वो आखिर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका कैसे निभाएगी. इसे भी पढ़ें- सेक्स">https://lagatar.in/on-the-question-sex-life-golden-boy-neeraj-chopra-hesitated-saidsorry-sir/">सेक्स

लाइफ पर सवाल से सकुचाये गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, कहा- सॉरी सर..सवाल से मन भर गया…

बीजेपी विधायकों से माफी मंगवाएं स्पीकर

सुप्रियो ने कहा कि सोमवार से सदन गंभीर मुद्दों पर विचार करेगी. अगर बीजेपी विधायकों का आचरण ऐसा ही रहा तो राज्य का भगवान ही मालिक है. जेएमएम ने स्पीकर से मांग की है कि शोक प्रस्ताव के दौरान असंसदीय आचरण करने वाले बीजेपी नेताओं से सदन में माफी मंगवाएं, अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो उनपर कार्रवाई करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही