Search

 
 
 

सड़क दुर्घटना से बचना है तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें : DTO हजारीबाग

 
Hazaribagh: आजादी के अमृत महोत्सव पर ज़िला परिवहन कार्यालय द्वारा जेएम इंटर कॉलेज में शनिवार को "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश दिया गया. डीटीओ विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को यातायात के नियम के बारे में जानकारी दी. DTO ने  यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी प्रावधान, सड़क दुर्घटना में मौत पर मुआवजे का प्रावधान और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सरकारी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने लोगों से बाइक चलाते समय गुणवत्तायुक्त हेलमेट पहनने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक लाइट पर ध्यान रखने और पैदल सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने समेत सड़क सुरक्षा से संबंधित कई जरूरी सलाह दी. कहा कि सड़कों पर अधिकतर दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के कारण होते हैं. अगर यातायात नियमों का सावधानी पूर्वक पालन किया जाए तो दुर्घटनाओं में काफी कमी हो सकती है. कार्यक्रम में बच्चों को वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का अनदेखा करने से होने नुकसान को भी दिखाया गया. इसे भी पढ़ें- कानून">https://lagatar.in/lalu-yadav-retaliates-on-law-minister-controversy-says-sushil-modi-is-a-liar/">कानून

मंत्री विवाद पर लालू यादव का पलटवार, कहा- सुशील मोदी झूठा

ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता जरूरी : बटेश्वर

विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लोगो में ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुकता होना जरूरी है, खासकर युवाओं में. इसके लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा इस जागरुकता कार्यक्रम को हर गांव में शिविर लगाकर अयोजित किया जाना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बसंत कुमार और संचालन प्रो. राजेंद्र यादव ने किया. मौके पर सड़क सुरक्षा टीम से संतोष कुमार, अरविंद तिवारी, सारिक इकबाल, प्रो. रामप्रकाश मेहता, विजय कुमार दास, उपेंद्र कुमार, त्रिवेणी मेहता, भुनेश्वर मेहता, सुरेन्द्र मिश्र, छात्रा, विशाखा कुमारी, ब्यूटी, उपासना, निशांत, सिमरन और मुस्कान समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बड़ी">https://lagatar.in/big-news-hearing-in-hemant-sorens-case-completed-in-eci-waiting-for-verdict/">बड़ी

खबर : ECI में हेमंत सोरेन के मामले में सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही