Search

 
 
 

बाबूलाल ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाये सवाल, कहा-निवेश लाना है, तो उद्योग मंत्री को साथ क्यों नहीं ले जा रहे

 
Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर सवाल खड़ा किया है. कहा है कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बिजली संकट गहराया हुआ है. इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी सहित एक बड़े सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. यदि इस यात्रा का उद्देश्य विदेशी निवेश लाना है, तो सबसे बड़ा सवाल है कि उद्योग मंत्री को क्यों नहीं साथ ले जाया जा रहा है. उद्योग विभाग के सचिव और निदेशक तो इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं, लेकिन उद्योग मंत्री का नाम सूची से नदारद है. क्या निवेश की बातचीत में मंत्री की कोई भूमिका नहीं? कोलकाता में उद्योग मंत्री को अपमानित किया गया बाबूलाल ने सोशल मीडिया में आगे लिखा है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा. सुना है कि कोलकाता में हुई एक महत्वपूर्ण निवेश बैठक में भी उद्योग मंत्री को अपमानित कर अंतिम समय पर शामिल होने से रोक दिया गया था और उनके स्थान पर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को साथ ले गये थे. सीएम से कहा है कि यह यात्रा सरकारी है, तो उद्योग मंत्री की जगह कल्पना सोरेन किस हैसियत से शामिल हो रहीं हैं. यदि यह निजी यात्रा है, तो फिर सरकारी खजाने से खर्च कर अधिकारियों की फौज क्यों भेजी जा रही है. रिटायर आईएफएस पर भी उठाए सवाल चौंकाने वाली बात यह भी है कि प्रतिनिधिमंडल में एक ऐसे सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी को शामिल किया गया है, जिनकी `ख्याति` से पूरा प्रदेश परिचित है. हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दलों के मंत्रियों को अपमानित करना अब एक परंपरा बनती जा रही है. सारे विभागों से निर्णय लेने की शक्ति अघोषित तौर पर मुख्यमंत्री जी की विधायक पत्नी को दी जा चुकी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही